
'पड़ोस में किसी तरह का विदेशी...', ईरान के सपोर्ट में आया ये मुस्लिम देश, ट्रंप को दी वॉर्निंग
AajTak
तुर्की ने ईरान में विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि इससे न केवल ईरान बल्कि पूरे क्षेत्र में संकट बढ़ेगा. राष्ट्रपति एर्दोगन की पार्टी के उपाध्यक्ष ओमर चेलिक ने कहा कि ईरान की समस्याओं का समाधान बातचीत और देश के अंदर से होना चाहिए.
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान लंबे समय से अलग-थलग पड़ा हुआ है. अब जब इस्लामिक देश में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं, वो और अधिक अकेला हो गया है जहां कोई भी मुस्लिम देश उसके पक्ष में खुलकर बोलने से बच रहा है. ट्रंप लगातार ईरान में सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं जिससे ईरान पर स्टैंड लेने के लिए कोई मुस्लिम देश खुलकर सामने नहीं आ रहा. लेकिन एक देश है जो ईरान के साथ खड़ा दिख रहा है- तुर्की. तुर्की ने ईरान में विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ वॉर्निंग दी है.
तुर्की ने वॉर्निंग दी है कि पड़ोसी ईरान में किसी भी तरह का विदेशी हस्तक्षेप न सिर्फ उस देश में, बल्कि पूरे क्षेत्र में संकट को बढ़ा देगा. तुर्की ने कहा कि ईरान के घरेलू मसलों का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए और यह समाधान देश के अंदर, उसके लोगों की तरफ से होना चाहिए.
राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन की सत्तारूढ़ एके पार्टी के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता ओमर चेलिक ने यह वॉर्निंग दी है. सोमवार को उन्होंने कहा कि 'तुर्की ईरान में किसी तरह की अराजकता नहीं देखना चाहता, भले ही ईरानी समाज और सरकारी संस्थानों में समस्याएं मौजूद हों.'
अंकारा में पार्टी हेडक्वार्टर में तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैय्यप एर्दोगन की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेलिक ने कहा, 'हम अपने पड़ोसी ईरान में किसी भी तरह की अराजकता नहीं चाहते.'
उन्होंने कहा कि जैसा कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी कहा है, ईरान की समस्याओं का समाधान ईरानी समाज की ताकत और देश की राष्ट्रीय इच्छा के जरिए ही होना चाहिए.
चेलिक ने कहा कि विदेशी हस्तक्षेप से हालात और ज्यादा खराब होंगे. उन्होंने अमेरिका के साथ-साथ इजरायल को भी वॉर्निंग दी और कहा कि इजरायल की तरफ से उकसावे की कोई भी कार्रवाई क्षेत्र में गंभीर संकट पैदा कर देगी.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








