
4 नहीं 16 'टुकड़ों' में बंट जाए पाकिस्तान! ऐसा क्यों चाह रहे वहीं के नेता
AajTak
पाकिस्तान में आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के बीच छोटे प्रांतों के गठन की मांग तेज हो गई है. इस्तेहकाम पाकिस्तान पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अब्दुल अलीम खान ने चार प्रांतों की जगह 16 प्रांत बनाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने इसके लिए आंदोलन शुरू करने की बात कही है.
आर्थिक रूप से दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान में आए दिन विरोध-प्रदर्शन होते रहते हैं. पाकिस्तान के बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध प्रांतों में लोग सरकार के खिलाफ खड़े होते रहे हैं. बलूचिस्तान में तो पाकिस्तान से अलग होने की मांग को लेकर दशकों से अलगाववाद का दौर चल रहा है जिससे पाकिस्तान के बंटने का खतरा लगातार बना रहता है. अब पाकिस्तान के एक मंत्री ने ही मांग रखी है कि पाकिस्तान में चार प्रांतों की जगह 16 टुकड़ों में बांट दिया जाना चाहिए.
इस्तेहकाम पाकिस्तान पार्टी (IPP) के अध्यक्ष और केंद्रीय संचार मंत्री अब्दुल अलीम खान ने कहा है कि पाकिस्तान को 16 प्रांतों में बांटा जाना चाहिए ताकि लोगों को आसानी से सुविधाओं का लाभ मिल सके. मंत्री ने कहा कि इस काम के लिए पाकिस्तान के सभी राजनीतिक दलों को साथ आना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता के घर तक सेवाएं पहुंचाने के लिए छोटे प्रांतों की जरूरत को स्वीकार किया जाना चाहिए.
लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर कामोके में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्याओं के तत्काल और स्थायी समाधान के तौर पर छोटे प्रांतों के गठन के लिए एक आंदोलन शुरू किया है.
उन्होंने कहा, 'हम प्रांतों के नाम नहीं बदलेंगे. पंजाब में उत्तर, दक्षिण, पश्चिम और पूर्व पंजाब जैसे नए प्रांत बनाए जाने चाहिए. इसके लिए राजनीतिक दलों को संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर उदारता दिखानी होगी, क्योंकि यह सभी के हित में है.'
नए प्रांतों के प्रस्ताव को लेकर MQM और अन्य राजनीतिक दलों के समर्थन का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि इससे लोगों का समय और ऊर्जा बचेगी और उनकी समस्याओं का समाधान उनके नजदीक ही हो सकेगा.
पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा को भी चार-चार प्रांतों में बांटा जाना चाहिए, जिनके नए नाम हों.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








