
'वो प्रदर्शनकारी नहीं, हमलावर थे…' ईरान का पश्चिमी देशों पर दखल का आरोप, राजदूतों को दिखाया वीडियो
AajTak
राजदूतों को तलब करने का ये कदम ऐसे समय में आया है जब ईरान के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कई दिनों से जारी हैं. बता दें कि पिछले हफ्तों में विदेशों के कई देशों ने प्रदर्शनकारियों के लिए सकारात्मक बयान दिए थे, जिससे तेहरान प्रशासन नाराज चल रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट का समर्थन करते हैं, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को नहीं.
ईरान की सरकार ने देश में जारी विरोध-प्रदर्शनों को अब शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं बल्कि संगठित हिंसा और तोड़फोड़ करार दिया है. तेहरान में मंगलवार को मंत्रालयों में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और फ्रांस के राजदूतों को बुलाकर दावा किया कि प्रोटेस्ट के नाम पर कुछ समूहों ने जानबूझकर हिंसा की और देश की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया.
ये जानकारी एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए एक बयान से मिली, जिसमें विदेश मंत्रालय द्वारा राजदूतों को दिखाए गए डॉक्यूमेंटेड फुटेज का हवाला दिया गया है.
ट्विटर पोस्ट में कहा गया है कि राजदूतों को दिखाए गए इन फुटेज में विरोध प्रदर्शनों से आगे बढ़कर आयोजनबद्ध तोड़फोड़, हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के दृश्यों को शामिल किया गया, जिन्हें ईरानी विदेश मंत्रालय ने 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सीमा से बाहर' बताया.
विदेश मंत्रालय ने राजदूतों से कहा कि वे इन फुटेज को अपने-अपने विदेश मंत्रियों तक पहुंचाएं और उन आधिकारिक बयानों या सहयोग घोषणाओं को वापस लेने के लिए अनुरोध करें जिनमें पिछले दिनों तक प्रोटेस्टर्स के पक्ष में समर्थन दिखाया गया था.
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 'कोई भी राजनीतिक या मीडिया समर्थन' ईरान के आंतरिक मामलों में 'स्पष्ट हस्तक्षेप' है और इससे देश की आंतरिक सुरक्षा प्रभावित हो रही है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








