
ईरान में बढ़ते बवाल के बीच नेपाल ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी घरों में रहने की सलाह
AajTak
ईरान में बढ़ती महंगाई और सुधारों की मांग को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. काठमांडू ने अपने लोगों को फिलहाल ईरान की यात्रा न करने और वहां रह रहे नागरिकों को घरों के अंदर ही रहने का निर्देश दिया है.
ईरान में बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ जारी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग के चलते सैकड़ों नागरिकों की मौत की भी खबरें सामने आ रही है. इसी अस्थिरता और आंदोलनों के मद्देनजर नेपाल के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी सतर्क रहने की सलाह दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा, 'वहां रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सतर्क रहें, घरों के अंदर ही रहें और स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें.'
हेल्पलाइन नंबर जारी
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जब तक ईरान में शांति बहाल नहीं हो जाती, तब तक वहां की यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है.' संकट की इस घड़ी में नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की हैं. काठमांडू स्थित मंत्रालय से +977-014200182-85 या +977-9862678437 पर संपर्क किया जा सकता है.
इसके अलावा लोग अपनी समस्याओं के लिए waa@mofa.gov.np पर ईमेल भेज सकते हैं. दोहा स्थित नेपाली दूतावास को भी सक्रिय किया गया है, जिसका संपर्क नंबर +974-6621 4419 है. सूचना अधिकारी से भी +977-9851354565 पर जानकारी ली जा सकती है.
ईरान में सड़कों पर उतरे लोग

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








