
सऊदी अरब से आए इस्लामिक नेता के सामने इस्लाम को लेकर क्या बोले NSA अजीत डोभाल?
AajTak
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि इस्लाम का देश के सभी धर्मों के बीच एक गौरवपूर्ण स्थान है. उन्होंने भारत आए मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव अल-ईसा की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से चरमपंथ को रोकने में मदद मिली है.
सऊदी अरब के पूर्व न्याय मंत्री और मुसलमानों के प्रभावशाली संगठन मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) के महासचिव मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-ईसा छह दिवसीय भारत दौरे पर हैं. भारत दौरे के अपने दूसरे दिन मंगलवार को अल-ईसा ने एक इवेंट में कहा कि भारत के मुसलमानों को भारतीय होने पर गर्व है. उनके इस संबोधन पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि इस्लाम देश के सभी धर्मों के बीच एक गौरवपूर्ण स्थान रखता है. उन्होंने कहा कि अल-ईसा ने अपने प्रयासों से चरमपंथ को रोकने में मदद की है.
डोभाल ने कहा कि भारत उन संस्कृतियों और धर्मों का मिश्रण है जो सदियों से सद्भाव के साथ अस्तित्व में हैं.
उन्होंने अल-ईसा को संबोधित अपने संबोधन में कहा, 'महामहिम, इस्लाम और दुनिया के बाकी धर्मों को लेकर आपकी गहरी समझ और धर्मों के बीच सद्भाव के लिए आपके प्रयास, सुधार के रास्ते पर लगातार बढ़ने के आपके साहस ने न केवल इस्लाम को लेकर लोगों की समझ को बेहतर बनाया है बल्कि चरमपंथ को भी इसने रोका है. इसने उन कट्टरपंथी विचारधाराओं को भी रोका है जो युवाओं को परेशान कर रही हैं.'
'भारत में सभी धर्मों का दिल खोलकर स्वागत '
डोभाल ने अल-ईसा को उदारवादी इस्लाम की वैश्विक आवाज बताया और कहा कि वो इस्लाम की गहरी समझ रखने वाले इस्लामिक विद्वान हैं.
डोभाल ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'भारत अपने सभी नागरिकों को उनकी धार्मिक, जातीय और सांस्कृतिक पहचान की परवाह किए बिना उनका सम्मान करने में कामयाब रहा है. भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है और यह इस्लाम की गरिमा को बनाए रखने वाली जगह है.'

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?











