
सऊदी अरब में बैठी मौसी ने रची हत्या की साजिश, भतीजे पर चलवाई गोली, लुक आउट नोटिस जारी
AajTak
एक महिला ने सऊदी अरब में बैठकर अपने भतीजे की हत्या की साजिश रच डाली. इसके बाद उसने अपने साथियों से भतीजे पर गोली चलवा दी, जिससे भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं हत्या की साजिश रचने वाली घायल की मौसी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है.
कमरा खाली कराए जाने से नाराज एक महिला ने अपमान का बदला लेने के लिए अपने भतीजे की हत्या की साजिश रच डाली. आरोप है कि महिला का संपर्क गलत काम करने वाले लोगों से था. इसलिए उससे कमरा खाली करा लिया था. इसके बाद महिला सऊदी अरब चली गई, जहां से उसने अपने भतीजे पर जानलेवा हमला करा दिया. पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर महिला के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस ने 17 जनवरी को इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के कर्मचारी पर जानलेवा हमले के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों ने घायल कर्मचारी की मौसी के कहने पर गोली चलाई थी.
दरअसल, 17 जनवरी की शाम इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करने वाला अभिषेक वापस अपने घर बिसरख जा रहा था. अभिषेक जैसे ही थाना इकोटेक क्षेत्र के राजेश पायलट गोल चक्कर पर पहुंचा, तभी दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसे गोली मार दी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
युवक पर किए गए हमले के बाद नोएडा पुलिस एक्टिव हो गई. पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो पता चला युवक पर हमला करवाने के पीछे उसकी की मौसी का हाथ है. पुलिस के मुताबिक, घायल अभिषेक सूरजपुर में अपने परिवार के साथ रहता है. वहीं पर उसकी मौसी अंजली भी एक कमरे में रहती थी, लेकिन अंजली का संपर्क कुछ अवैध काम करने वाले लोगों से था.
अंजली से मिलने आते थे बाहरी लोग, घरवाले रहते थे असहज
पुलिस का कहना है कि बाहरी लोगों का अभिषेक के घर अंजली से मिलने के लिए आना जाना रहता था, जिससे घर वाले काफी असहज महसूस करते थे. इसी कारण अभिषेक के घरवालों ने अंजली से कमरा खाली करा लिया. कमरा खाली करने के दौरान अंजली ने हत्या की धमकी दी. हालांकि अभिषेक के घरवालों ने उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










