संयुक्त राष्ट्र में कौन सा नक्शा लेकर पहुंचे थे नेतन्याहू? फिलिस्तीनी नेता ने खोला राज
AajTak
फिलिस्तीन के राजनीतिक दल Palestinian National Initiative के महासचिव मुस्तफा बरगती का कहना है कि इस स्थिति का संदर्भ समझना बहुत जरूरी है. इसका संदर्भ यह है कि 75 सालों के जातीय नरसंहार में फिलिस्तीनियों को विस्थापित होना पड़ा है. हम 1967 से इजरायल की सेना के कब्जे में हैं और इजरायल से फिलिस्तीनियों की आजादी का कोई परिपेक्ष्य ही नहीं है.
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच सात अक्टूबर को शुरू हुई जंग भयावह रूप ले चुकी है. इजरायल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुई यह जंग अब बेहद आक्रामक होती जा रही है. इजरायल आतंकी संगठन हमास की हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. इजरायल के लड़ाकू विमान गाजा पट्टी में लगातार हमास के ठिकानों पर बम बरसा रहे हैं. ऐसे में फिलिस्तीन ने इस स्थिति के लिए पूरी तरह से इजरायल को कटघरे में खड़ा किया है.
फिलिस्तीन के राजनीतिक दल Palestinian National Initiative के महासचिव मुस्तफा बरगती (Mustafa Barghouti) का कहना है कि इस स्थिति का संदर्भ समझना बहुत जरूरी है. इसका संदर्भ यह है कि 75 सालों के जातीय नरसंहार में फिलिस्तीनियों को विस्थापित होना पड़ा है. हम 1967 से इजरायल की सेना के कब्जे में हैं और इजरायल से फिलिस्तीनियों की आजादी का कोई परिपेक्ष्य ही नहीं है.
उन्होंने कहा कि बीते साल इजरायल ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों पर हमले किए थे, जिसमें 40 बच्चों सहित 248 फिलिस्तीन मारे गए थे. इस बीच इजरायली सेना ने अल अक्सा मस्जिद सहित मुस्लिमों और ईसाई स्थानों पर हमले किए थे.
कौन सा नक्शा लेकर UN पहुंचे थे नेतन्याहू?
बरगती ने कहा कि नेतन्याहू दो हफ्ते पहले संयुक्त राष्ट्र में इजरायल का मैप लेकर पहुंच थे, जिसमें वेस्ट बैंक से लेकर गाजापट्टी और येरूसलम और गोलान हाइट्स को इजरायली सीमा में दिखाया गया था. नेतन्याहू ने पूरी दुनिया को चुनौती दी थी कि वह इन इलाकों को अपने में मिलाने जा रहे हैं. इजरालय की मौजूदा सरकार उसके इतिहास की सबसे चरमपंथी सरकार है.
उन्होंने कहा कि हमास समझ गया है कि हम आज जिसका सामना कर रहे हैं, उससे समाधान संभव नहीं है. इजरायली नरसंहार को रोकने का कोई परिप्रेक्ष्य नहीं है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










