
संजू सैमसन की उंगली में फ्रैक्चर, जानिए IPL से पहले ठीक हो पाएंगे या नहीं
AajTak
विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की तर्जनी उंगली (index finger) में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके कारण वह एक महीने से अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. पता चला है कि सैमसन तिरुवनंतपुरम लौट गए हैं और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद ही ट्रेनिंग शुरू करेंगे.
स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की तर्जनी उंगली (index finger) में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके कारण वह एक महीने से अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. संजू रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में भी नहीं खेल पाएंगे. उन्हें मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान उंगली में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद लगी थी.
पता चला है कि सैमसन तिरुवनंतपुरम लौट गए हैं और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद ही ट्रेनिंग शुरू करेंगे. मुकाबलों में वापसी से पहले उन्हें एनसीए की मंजूरी की जरूरत होगी.
मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘सैमसन की दाहिनी तर्जनी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है. उन्हें नेट पर अभ्यास शुरू करने में 5 से 6 हफ्ते लगेंगे. इसलिए उनके 8 से 12 फरवरी तक पुणे में केरल (जम्मू-कश्मीर के खिलाफ) के लिए रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेलने की कोई संभावना नहीं है.’
उन्होंने कहा, ‘पूरी संभावना है कि उनकी वापसी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए होगी.’
सैमसन का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं. आर्चर की तीसरी गेंद सैमसन की उंगली पर लगी जो 150 किमी प्रति घंटे के करीब की रफ्तार से फेंकी गई थी.
सैमसन ने इसके बाद एक छक्का और चौका लगाया, लेकिन डग-आउट में वापस आने के बाद सूजन बढ़ गई. स्कैन में फ्रैक्चर का पता चला.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










