
संजय गांधी के नक्शे-कदम पर राहुल गांधी? वाजपेयी की समाधि पर जाने के क्या मायने
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली आ गई है. इस दौरान राहुल गांधी ने सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके इस कदम के पीछे की असली राजनीतिक मंशा पर विपक्ष की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है. लेकिन राहुल के मन में वाजपेयी को लेकर सर्वोच्च सम्मान रहा है. निजी बातचीत में राहुल अक्सर इस बात पर मलाल करते थे कि उन्हें वाजपेयी से बातचीत करने और सीखने का ज्यादा मौका नहीं मिला.
राजनेताओं को लेकर किसी तरह की भविष्यवाणी करना आसान नहीं है, क्योंकि राजनेता अक्सर ऐसे कदम उठाते हैं, जिनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. लिहाजा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपवाद नहीं हैं. दरअसल, राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. उनका ये कदम वास्तविक राजनीति और भारत रत्न के अटल बिहारी वाजपेयी की उदारवादी, समावेशी राजनीति का मिश्रण भी है.
बड़ा सवाल ये भी है कि क्या राहुल गांधी अपने चाचा संजय गांधी के उस कदम से सीख ले रहे हैं, जिसने 1979 में मोरारजी देसाई की सरकार को गिरा दिया था और 1980 में इंदिरा गांधी की प्रधानमंत्री के रूप में वापसी का मार्ग प्रशस्त किया था. जून 1979 में ब्रिगेडियर कपिल मोहन और संजय गांधी के एक करीबी दोस्त ने राजनारायण को नई दिल्ली स्थित आवास पर आमंत्रित किया था, जो उस समय चौधरी चरण सिंह के करीबी और विश्वासपात्र थे. इस दौरान संजय गांधी की उपस्थिति में लजीज लहसुन के पकौड़े, मशरूम के पकौड़े और चाय की चुस्कियों का दौर चला था. इस बातचीत का परिणाम जो हुआ, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है.
इस मीटिंग के बाद चौधरी चरण सिंह ने मोरारजी देसाई सरकार से जनसंघ-आरएसएस के सदस्यों को हटाने के लिए दोहरी सदस्यता का हौवा खड़ा कर दिया. लिहाजा खूब राजनीतिक उथल-पुथल मची. कांग्रेस के बाहरी समर्थन से किसान नेता चौधरी चरण सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई.
उन दिनों एक नारा भी चर्चा का केंद्र था, जिसे भारतीय लोकदल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं लगाते थे. "चरण सिंह लाए ऐसी आंधी, देश की नेता इंदिरा गांधी.'' हालांकि ये भी लंबे समय तक नहीं चलने वाला था. लिहाजा इंदिरा गांधी और संजय गांधी ने चौधरी चरण सिंह की सरकार से समर्थन वापस ले लिया. परिणामस्वरूप सरकार गिर गई. इतना ही नहीं, चौधरी चरण सिंह के नाम ये रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ कि वह ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने कभी संसद की सीढ़ियां नहीं चढ़ीं. इससे पहले ही उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ गया था.
2024 के चुनाव परिणाम होंगे निर्णायक
वर्तमान राजनीति के संदर्भ में 1979 की स्थिति की प्रासंगिकता बहुत कम है, लेकिन कांग्रेस का एक वर्ग वाजपेयी की भाजपा और वर्तमान बीजेपी के बीच अंतर करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. अब सवाल ये है कि 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में क्या कांग्रेस बीजेपी के एक वर्ग को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर सकती है. जैसे मोरारजी देसाई की सरकार को उनके ही खेमे के मंत्री रहे चौधरी चरण सिंह ने उखाड़ फेंका था. हालांकि ये विचार किसी उपहास के जैसा ही प्रतीत होता है, लेकिन तर्क ये भी दिया जा सकता है कि राजनीति अवसरों का खेल है. जो कभी दिखाई नहीं देते, लेकिन मौके पर भुना लिए जाते हैं. खैर, ये कहना अभी जल्दबाजी होगी, क्योंकि ये बहुत हद तक इस पर निर्भर करेगा कि 18वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम कैसे आते हैं. ऊंट किस करवट बैठता है. किसी भी पार्टी या गठबंधन के लिए स्पष्ट बहुमत से कम या 250 से कम सीटों पर बने रहना मुश्किल खड़ी कर सकता है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








