
संघर्ष, विवादों से लेकर पाकिस्तान के खिलाफ हीरो बनने तक, देखें ईशान किशन का सफर
AajTak
ईशान किशन की कहानी आज उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो असफलताओं से घबराकर हार मान लेते हैं. 2021 में डेब्यू के दौरान अर्धशतक और 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर उन्होंने भविष्य के क्रिकेट स्टार के रूप में खुद को स्थापित किया. लेकिन लगातार बेंच पर बैठने और मानसिक थकावट के कारण जब उन्होंने ब्रेक मांगा तो बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया. ईशान निराश नहीं हुए. उन्होंने घर के पीछे पिच बनाकर कड़ी मेहनत जारी रखी और गीता तथा साईं बाबा से प्रेरणा लेकर संघर्ष की राह पर टिके रहे.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











