
श्रीलंकाः PM विक्रमसिंघे ने लिया देश को आर्थिक संकट से उबारने का संकल्प, भारत के साथ संबंधों पर कही ये बात
AajTak
श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी चाहें तो बातचीत के लिए आगे आ सकते हैं. हम तैयार हैं. साथ ही कहा कि मैंने देश को आर्थिक संकट से उबारने का संकल्प लिया है.
श्रीलंका को नया प्रधानमंत्री मिल गया है. रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ है. लेकिन उन्होंने सबसे पहले कहा कि वह आर्थिक संकट से जूझ रहे देश को हर हाल में इन परिस्थितियों से बाहर निकालेंगे. इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ संबंधों का भी जिक्र किया.
एजेंसी के मुताबिक रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कहा कि उनकी सरकार के भारत के साथ बहुत बेहतर संबंध होंगे. विक्रमसिंघे ने कहा कि मैंने अर्थव्यवस्था के उत्थान की चैलेंज लिया है, और मुझे इसे पूरा करना है. इसके साथ ही विक्रमसिंघे ने प्रदर्शनकारियों को लेकर कहा कि अगर वह बात करना चाहें तो स्वागत है, हम बात करने के लिए तैयार है. लेकिन जरूरी है कि वह इस दिशा में आगे बढ़ें.
उधर, कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने रानिल विक्रमसिंघे के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद श्रीलंका के लोगों के लिए देश की प्रतिबद्धता को दोहराया. उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय उच्चायोग राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद करता है और श्रीलंका सरकार के साथ काम करने के लिए उत्सुक है. साथ ही कहा कि श्रीलंका के लोगों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता जारी रहेगी.
यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP) के नेता विक्रमसिंघे को कोलंबो में गोटाबाया राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. इससे पहले वह 5 बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं. बता दें कि सरकार विरोधी प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं के बाद महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









