
शेयर बाजार में आज धुआंदार तेजी, जानें क्यों सरपट भाग रहा सेंसेक्स; अमेरिका से है बड़ा कनेक्शन
ABP News
Share Market: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स 500 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा. निफ्टी भी बढ़त बनाए हुए हैं.
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में नजर आए. एक तरफ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 500 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया.
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 168.40 अंक चढ़कर 25,862.10 के लेवल पर पहुंच गया. शेयर बाजार में यह तेजी ग्लोबल लेवल पर मिले पॉजिटिव संकेतों, विदेशी निवेशकों की मजबूत खरीदारी और PSU बैंकिंग शेयरों की लगाई लंबी छलांग की वजह से है.
आज शेयर बाजार में आई जबरदस्त तेजी की एक बड़ी वजह फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) की मजबूत खरीदारी है. इससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों को ऊपर उठने में मदद मिली. एक्सचेंजों डेटा से पता चलता है कि 6 फरवरी को FIIs ने 1,950.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इससे पहले 5 फरवरी को FIIs ने 2,150.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे.
महीने की शुरुआत में 3 फरवरी को विदेशी निवेशकों ने 5,236.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. 4 फरवरी को उनका रूख लगभग न्यूट्रल रहा और इस दिन उन्होंने 29.79 करोड़ रुपये की छोटी खरीदारी की. इस महीने अब तक FIIs ने 93,250.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 90,604.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. विदेशी निवेशकों की इस लगातार वापसी से बाजार पर निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और बेंचमार्क इंडेक्स में तेजी को सपोर्ट मिला.













