
शुभमन गिल ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को सिखाया ये खास शॉट, देखें VIDEO
AajTak
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुग्राम में सुंदर पिचाई के साथ मंच साझा करते हुए शॉर्ट गेंद खेलने की तकनीक समझाई. उन्होंने बताया कि कैसे वह कलाई और कूल्हों की मदद से लेट शॉट खेलते हैं. वहीं टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है.
टेक और क्रिकेट की दुनिया का अनोखा संगम शनिवार, 21 फरवरी को गुरुग्राम में देखने को मिला, जब भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ मंच साझा किया. यह खास कार्यक्रम गूगल के गुरुग्राम कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां गिल ने शॉर्ट गेंद खेलने की बारीक तकनीक पर दिलचस्प अंदाज में मास्टरक्लास दी.
कार्यक्रम के दौरान गिल से पूछा गया कि शॉर्ट गेंद को प्रभावी तरीके से कैसे खेला जाए. इस पर उन्होंने समझाया कि जब बल्लेबाज गेंद को देर से खेलता है, तो उसके पास हाथ फैलाने का ज्यादा समय नहीं होता. ऐसे में वह अपनी कलाई और कूल्हों (हिप्स) की मदद से ताकत पैदा करता है.
क्या बोले शुभमन गिल
गिल ने कहा, जब आप लेट हो जाते हैं तो आपके पास ज्यादा समय नहीं होता. आप महसूस करते हैं कि हाथ पूरी तरह नहीं फैला सकते, इसलिए कलाई और कूल्हों का इस्तेमाल कर ताकत पैदा करनी पड़ती है. उन्होंने माना कि यह ऐसी तकनीक नहीं है जिसकी नियमित प्रैक्टिस की जाती है, क्योंकि कोई भी बल्लेबाज जानबूझकर देर से खेलकर आउट होने का अभ्यास नहीं करता. लेकिन उन्होंने इसे अपनी ताकत बना लिया.
क्या बनाता है गिल को खास?
जहां ज्यादातर बल्लेबाज जल्दी पोजिशन में आकर पूरे हाथ फैलाकर शॉट खेलते हैं, वहीं गिल ने ‘लेट प्ले’ को अपनी खासियत बनाया है. यही कारण है कि वह शॉर्ट गेंदों पर भी बेहतर नियंत्रण रखते हैं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










