
शीशमहल, कोरोना और आप-दा का कच्चा चिट्ठा... चुनावी रैली में PM मोदी ने किया चुन-चुनकर वार
AajTak
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसी क्रम में पीएम मोदी आज रोहिणी के जापानी पार्क में एक रैली को संबोधित करेंगे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसी क्रम में पीएम मोदी ने रोहिणी के जापानी पार्क में परिवर्तन रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली को आज करोड़ों की सौगात दी है. अगले 25 साल दिल्ली के लिए बेहद अहम हैं. उन्होंने कहा कि भारत जल्द विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. 21वीं सदी के पड़ाव पर मैं दिल्ली के लोगों से एक खास आग्रह करने आया हूं, मैं दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य और आपकी संतानों के उज्जवल भविष्य के लिए बीजेपी को अवसर देने का आग्रह करने आया हूं. बीजेपी ही दिल्ली का विकास कर सकती है.
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली ने पिछले 10 साल में जो राज्य सरकार देखी है वो किसी 'आपदा' से कम नहीं है. दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है कि 'आप-दा नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे'.
रैली में पीएम मोदी ने कहा कि दिल्लीवालों को बीजेपी पर भरोसा है. देश ने भी तीसरी बार बीजेपी को मौका दिया. हमें विश्वास है कि दिल्ली में कमल खिलने वाला है. उन्होंने कहा कि मैं सभी उम्मीदवारों से कहूंगा कि ये दिल्ली का दिल जीतने का स्वर्णिम अवसर है. खूब मेहनत करिए और दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्त कराइए. अपनी दिल्ली को दुनिया के शहरों में बेस्ट बनाना हमारा संकल्प है. दिल्ली गरीब और मिडिल क्लास परिवार के सपनों को पूरा करने वाला शहर है. दिल्ली नौजवानों को नए भविष्य के निर्माण का शहर है.
प्रधानमंत्री मोदी ने परिवर्तन रैली में कहा कि हम दिल्ली को दुनिया की ऐसी राजधानी बनाना चाहते हैं जिसमें भारत की विरासत का विराट स्वरूप दिखे, दिल्ली को ऐसे विकास की जरूरत है जो दुनिया के लिए अर्बन डवलपमेंट का मॉडल बने, ये तभी हो सकता है जब दिल्ली में केंद्र और राज्य दोनों में बीजेपी की सरकार काम करे. जिस 'आप-दा' सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन न हो, दिल्ली की परवाह न हो वो दिल्ली के लोगों का विकास नहीं कर सकती. दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हैं वो केंद्र की बीजेपी सरकार ही कर रही है. दिल्ली के सारे बड़े प्रोजेक्ट का जिम्मा केंद्र के पास है. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी राष्ट्र प्रथम के लिए समर्थित है. बीजेपी सपनों को पूरा करने वाली पार्टी है, दिल्ली को 'आप-दा' से बचाना होगा. बीजेपी ही दिल्ली का विकास कर सकती है. इस दौरान पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि हमने झुग्गी में रहने वाले लोगों को स्वाभिमान अपार्टमेंट दिए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़े-बड़े अस्पताल हैं, बड़े शिक्षण संस्थान हैं, ये भी केंद्र के जिम्मे हैं. कई ऐसे काम हैं जिन्हें केंद्र संभाल रही है. पूरी दिल्ली को यशोभूमि, भारत मंडपम पर गर्व है.
पीएम मोदी ने कहा कि यहां 'आप-दा' वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्वाद कर दिए. दिल्ली की सड़कों पर गड्ढे, गंदा पानी, गंदगी... ऐसा हाल बना दिया है 'आप-दा' वालों ने. यहां पार्किंग को लेकर झगड़े होते हैं. ऐसे कई इलाकें हैं जहां ऑटो वाले जाने से बचते हैं, क्योंकि लंबा जाम लगता है. दुकानदार भी 'आप-दा' से तंग आ चुके हैं, 'आप-दा' वाले झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र वाले काम नहीं करने देते. मैं कहता हूं कि ये कितने बड़े झूठे हैं इसका उदाहरण 'शीशमहल' है. जब दिल्ली के लोग कोरोना से जूझ रहे थे, तब इन लोगों का पूरा फोकस अपना 'शीशमहल' बनवाने में था. इन्होंने 'शीशमहल' का बड़ा बजट बनाया. 'आप-दा' वालों को दिल्ली के विकास की चिंता नहीं है. इसलिए आज हर दिल्लीवाला कह रहा है कि 'आप-दा' नहीं सहेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी पार्क में हुई रैली में कहा कि 'आप-दा' वालों ने दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जबसे मैंने 'आप-दा' का कच्चा चिट्ठा खोला है तब से ये बौखलाए हुए हैं, इन्होंने 10 साल तक दिल्ली को बेहाल रखा. ये मुझ पर भड़क रहे हैं, दिल्ली में पीने के पानी के लिए, प्रदूषित हवा में सांस लेना मुश्किल... 'आप-दा' सरकार गरीबों के लिए पक्के घर बनाने में रोड़ा अटका रही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










