
शिव मंदिर में नंदी के कान में मन्नत मांगती दिखीं राशा थडानी, इंटरनेट पर वायरल हुईं फोटोज
ABP News
Rasha Thadani: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने शिव मंदिर से अपनी खास तस्वीरें शेयर की, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. महादेव की भक्ति में डूबी राशा की ये फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. रविवार को राशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें वो भगवान शिव की आराधना में डूबी नजर आ रही हैं. पहली तस्वीर में वो मंदिर में नंदी के कान में कुछ बोलते नजर आईं. राशा थडानी अक्सर अपनी मां रवीना टंडन के साथ धार्मिक स्थलों पर जाती रहती हैं. दोनों को कई बार शिव मंदिर में पूजा करते देखा गया है. इस बार भी राशा ने महादेव के मंदिर में दर्शन किए और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की.
तस्वीरों में राशा सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान पहली तस्वीर ने खींचा, जिसमें राशा नंदी के कान में कुछ कहती नजर आ रही हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार, भक्त नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहते हैं, ताकि वो भगवान शिव तक पहुंचे. राशा की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. राशा ने सिर्फ मंदिर की तस्वीरें ही नहीं, बल्कि अपने दिन के कुछ और पल भी शेयर किए. एक फोटो में वो एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ वीडियो कॉल पर बात करती नजर आईं. उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. इसके अलावा कुछ तस्वीरें उनके प्रोफेशनल फोटोशूट की भी थी, जिनमें वह ग्लैमरस लुक में दिखी.
A post shared by Rasha Thadani (@rashathadani)













