
शिवराज को कृषि, खट्टर को उर्जा मंत्रालय... मोदी 3.0 में पूर्व मुख्यमंत्रियों को क्या मिला?
AajTak
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री नियुक्त किया गया है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के नेता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय का प्रभार दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई मंत्रिपरिषद में छह पूर्व मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय कृषि मंत्रालय आवंटित किया गया है, जबकि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिजली और शहरी मामलों के मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के नेता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बने रहेंगे.
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री नियुक्त किया गया है. जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात का पोर्टफोलियो आवंटित किया गया है.
अमित शाह गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय इस बीच, अमित शाह गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री बने रहेंगे. नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय बरकरार रखा. निर्मला सीतारमण को एक बार फिर वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है.
जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आवंटित किया गया है. एस जयशंकर विदेश मंत्रालय में वापस आ गए हैं, जबकि पीयूष गोयल को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय मिला है. अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री बने रहेंगे और उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी सौंपा गया है.
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय प्रहलाद जोशी को आवंटित किया गया है, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास मंत्रालय मिला है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








