
शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी, सोफी शाइन संग नई शुरुआत पर सेलेब्स ने दी खास बधाई
ABP News
Shikhar Dhawan Wedding: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 21 फरवरी को सोफी शाइन से शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आते ही रणवीर सिंह से लेकर विराट कोहली तक कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी है.
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 21 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की है. उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है. तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी पत्नी का स्वागत करते हुए 'मिसेज धवन' लिखा. जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया था. क्रिकेट और मनोरंजन जगत के कई नामी सितारों ने इस नई शुरुआत पर उन्हें शुभकामनाएं दी है.
रणवीर से लेकर विराट तक सितारों ने दी बधाईशिखर धवन की पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है. एक्टर रणवीर सिंह ने लिखा, 'बधाई हो और भगवान का आशीर्वाद बना रहे भाई.' कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने मजाकिया अंदाज में 'बधाई हो पाजी और भाभी जी' कहा. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने दिल की इमोजी के साथ शुभकामनाएं भेजी थी. वहीं क्रिकेटर विराट कोहली ने पंजाबी अंदाज में लिखा की 'मुबारकां जट्ट जी.' युजवेंद्र चहल ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट पर तस्वीरें साझा कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी. और लिखा की 'मेरे यार की शादी है.'
A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)













