
शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएगा 70% बॉलीवुड, सौरभ शुक्ला बोले- 'हर बड़ा नाम है फिल्म का हिस्सा'
ABP News
King Starcast: शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' में बॉलीवुड के बहुत सारे एक्टर्स नजर आने वाले हैं. इस बात का खुलासा सौरभ शुक्ला ने किया है.
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' को लेकर कोई भी अपडेट आता है तो फैंस काफी खुश हो जाते हैं. कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर सामने आया था. जिसने फिल्म को लेकर क्रेज और भी बढ़ा दिया था. वहीं अब एक्टर सौरभ शुक्ला ने भी इस फिल्म को लेकर अपने रीसेंट इंटरव्यू में बात की है. एक्टर ने बताया है कि फिल्म की कास्ट का हिस्सा कौन कौन है.
'किंग' में है आधी से ज्यादा फिल्म इंडस्ट्रीशाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का हिस्सा एक्टर सौरभ शुक्ला भी हैं. सौरभ ने हाल ही में हिंदी रश के साथ बातचीत की है. इस बातचीत में एक्टर ने शाहरुख खान की इन मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर भी बात की है. उन्होंने बताया कि फिल्म में आधी से ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री नजर आने वाली है. सैरभ ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'ना केवल मैं, किंग में 70 प्रतिशत फिल्म इंडस्ट्री है. हर बड़ा नाम जो अपने आप में ही काफी है, इस फिल्म का हिस्सा है.'
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)













