
शादी डॉट कॉम, नौकरी डॉट कॉम समेत ये ऐप प्ले स्टोर से हुए रिमूव, Google का बड़ा एक्शन
AajTak
Google Removed Indian Apps: Google ने कुछ भारतीय ऐप्स पर एक्शन लिया है और उन्हें अपने Play Store से रिमूव करने का फैसला लिया है. फैसले लेने के पीछे की वजह सामने आ गई है. हालांकि ऐप की कंपनियों के मालिक और CEO की तरफ से गूगल की इस पॉलिसी की आलाचोना भी की है. आइए इस पूरे मालले को लेकर डिटेल्स में जानते हैं.
Google ने कुछ भारतीय ऐप्स पर एक बड़ा एक्शन लिया है. गूगल ने इन 10 ऐप्स को अपने Android Play Store से रिमूव कर दिया है. इस लिस्ट में कई जाने-माने नाम भी हैं. इसमें Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres जैसे नाम शामिल हैं. बीते साल कंपनी ने कुछ ऐप डेवलपर को चेतावनी भी दी थी.
दरअसल, कुछ ऐप्स Google की बिलिंग पॉलिसीज पर फेल नजर आए. इसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई. अब आखिरकार गूगल ने 10 ऐप्स पर एक्शन लेते हुए इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से रिमूव करने का फैसला लिया. हालांकि अभी तक Google ने सभी डिस्प्यूटेड Apps की लिस्ट जारी नहीं की.
Google की तरफ से कुछ ऐप्स पर एक्शन लिया है, जिनके नाम की जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नाम Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) और दो अन्य ऐप हैं.
यह भी पढ़ें: Google AI ने बना दी न्यूड इमेज, डायवर्सिटी के नाम पर ये कितनी जायज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला सर्विस फीस पेमेंट ना देने का है. इसी वजह से टेक जगत के दिग्गज प्लेटफॉर्म ने इन ऐप्स को रिमूव करने का फैसला लिया है. दरअसल, कई स्टार्टअप चाहते थे कि गूगल की तरफ से चार्ज ना लगाया जाए और फिर उन्होंने ये पेमेंट नहीं की.
हालांकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा. गूगल को इसमें हरी झंडी मिल गई और ऐप्स को कोई राहत नहीं दी. इसके बाद स्टार्टअप को फीस का भुगतान करने को कहा, या फिर उनके ऐप्स को हटाया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










