
शरीर में ये लक्षण दिखते ही समझ लें बढ़ रहा है आपका वजन, ऐसे करें पहचान
AajTak
जिस तरह कोई बीमारी होने पर हमारे शरीर में उसके लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते हैं उसी प्रकार वजन बढ़ना भी एक ऐसा प्रोसेस है जो धीरे-धीरे होता है और हमारा शरीर अलग-अलग तरीकों से इसके संकेत देता है जिसे आमतौर पर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जिनके दिखते ही आपको समझ जाना चाहिए कि आपका वज काफी ज्यादा बढ़ गया है.
कुछ लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है और इसे कम करना काफी मुश्किल हो जाता है. वजन बढ़ने के कारण सेहत से संबंधित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे डायबिटीज, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज आदि. अक्सर लोगों को इस बात का अंदाजा काफी देरी से होता है कि उनका वजन बढ़ रहा है. वजन का बढ़ना उस समय आपको परेशान कर सकता है जब इसका असर आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पड़ने लगता है.
आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको इस बात का एहसास हो जाएगा कि आपको वजन कम करने की जरूरत है.
रोजाना के काम करने में दिक्कत- अगर आपको घर के रोजाना के काम करने में थकान या आलस महसूस हो रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको अपना वजन कम करना शुरू कर देना चाहिए. शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने से इंफ्लेमेशन की समस्या का सामना करना पड़ता है जिससे आपको हर समय थकान महसूस होती है.
क्रेविंग बढ़ना- मीठा खाने की इच्छा काफी ज्यादा करना और भूख में वृद्धि होना, वजन बढ़ने का लक्षण हो सकता है. जब आपका वजन बढ़ता है तो आप तनावग्रस्त और उदास महसूस करने लगते हैं , जिसके कारण आपको भूख काफी ज्यादा लगती है. जब आप तनावग्रस्त और उदास होते हैं तो अधिवृक्क ग्रंथि ( Adrenal Glands) से कार्टिसोल नाम का हार्मोन रिलीज होने लगता है जो आपकी भूख को बढ़ाता है.
शुगर-कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना- अगर आपका ब्लड शुगर या ब्लड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा हुआ है तो यह वजन बढ़ने का स्पष्ट संकेत है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन ने सुझाव दिया कि पेट के आसपास वजन बढ़ने के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
कमर का साइज बढ़ना- अगर आपकी जींस पहले की तरह आपको फिट नहीं आ रही हैं या आपको जींस पहनने में अपनी सांस रोकने की जरूरत पड़ रही है तो यह इस बात का संकेत हैं कि आपका वजन बढ़ गया है. आमतौर पर शरीर में सबसे पहले आपके पेट और हिप्स में फैट जमा होना शुरू होता है. कुछ रिसर्चर्स का कहना है कि जो लोग दिनभर बैठे रहते हैं उन्हें कमर में फैट जमा होने की समस्या का सामना काफी ज्यादा करना पड़ता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










