
शराब घोटाले में ED के समन, अब मोहल्ला क्लीनिक की CBI जांच... 2024 चुनाव से पहले केजरीवाल के सामने बड़ी चुनौतियां
AajTak
स्वाति मालीवाल के लिए ये चुनावी राजनीति में पहला कदम है. इससे पहले भी स्वाति आम आदमी पार्टी की सियासी गतिविधियों में भी सक्रिय नहीं रहीं थीं. इसलिए लोकसभा चुनावों से ठीक पहले स्वाति मालीवाल का एक्टिव सियासत में कदम रखना भी आम आदमी पार्टी की अंदरूनी राजनीति में बदलाव के संकेत हो सकते हैं.
दिल्ली की सियासत 2024 की शुरुआत से ही गर्माने लगी है. केजरीवाल साल के आखिरी दिनों में विपाश्यना से लौटे तो ईडी का एक समन उनका इंतज़ार कर रहा था. प्रवर्तन निदेशालय ने 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा, लेकिन केजरीवाल नहीं गए. एक तरफ केजरीवाल ने कहा कि वो तब तक ईडी की जांच में शामिल नहीं होंगे, जब तक एजेंसी उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं देती. तो दूसरी तरफ रात होते-होते सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अगली सुबह अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी की खबर चला दी. छापेमारी तो हुई नहीं हुई, लेकिन सुबह दूसरी खबर आ गई कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में जांच के नाम पर घोटाला हुआ है. मामले की जांच सीबीआई करे ये, अनुशंसा उपराज्यपाल ने कर दी है.
दिल्ली का उपराज्यपाल सचिवालय भी लगातार सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने का काम कर रहा है और अब तक आधा दर्जन से भी ज्यादा मामले ऐसे हैं, जिन पर सीबीआई जांच या तो चल रही है या उसकी अनुशंसा कर दी गई है. ऐसे ही नकली दवाओं के एक मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को जांच शुरु कर दी. जिसका खुलासा दो हफ्ते पहले ही दिल्ली के विजिलेंस विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में किया था. बात सिर्फ नकली दवाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि नकली नाम और फोन नंबर दर्ज करवा कर मोहल्ला क्लीनिक में हो रही गड़बड़ी का मामला भी सीबीआई को सुपुर्द करने की तैयारी है.
19 जनवरी को राज्यसभा के चुनाव होने हैं. आम आदमी पार्टी ने इसके लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. दिल्ली से राज्यसभा में तीन सांसद होते हैं. आम आदमी पार्टी ने 2 मौजूदा सांसदों संजय सिंह और एनडी गुप्ता को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है, तो सुशील गुप्ता की जगह अब स्वाति मालीवाल राज्यसभा जाएंगी. सुशील गुप्ता को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है, जहां लोकसभा चुनावों के अलावा इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं.
स्वाति मालीवाल के लिए ये चुनावी राजनीति में पहला कदम है. इससे पहले भी स्वाति आम आदमी पार्टी की सियासी गतिविधियों में भी सक्रिय नहीं रहीं थीं. इसलिए लोकसभा चुनावों से ठीक पहले स्वाति मालीवाल का एक्टिव सियासत में कदम रखना भी आम आदमी पार्टी की अंदरूनी राजनीति में बदलाव के संकेत हो सकते हैं. खास तौर पर उस समय जिस समय केजरीवाल खुद जांच के दायरे में हैं और उनपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है.
इस बीच बीजेपी में भी कयासों का दौर गर्म है कि आखिरकार दिल्ली के सातों सांसदों में से कितनों को लोकसभा चुनाव में टिकट मिलेगा और कितनों को नहीं. बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को हुई तो उसमें युवाओं को जोड़ने से लेकर राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई. लेकिन इस मीटिंग में सांसदों को नहीं बुलाया गया. हो सकता है कि पार्टी मौजूदा सांसदों में से सभी के नहीं, तो कुछ के टिकट काटने पर विचार तो कर ही रही है.
इसी हफ्ते कांग्रेस की गठबंधन पर बनी कमेटी ने भी दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष को आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बुलाया. दिल्ली में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी की तुलना में ज्यादा सीटों की डिमांड कर रही है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वो 5 सीटें मांगेंगे और 4 से कम सीटों पर लड़ना मंजूर नहीं होगा. गठबंधन की संभावना दिल्ली में बन तो रही है, लेकिन तय ये होना है कि 4 सीटों पर कौन सी पार्टी लड़ती है और 3 सीटें कौन?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








