
शराब की खातिर किया था रिश्तेदार पर जानलेवा हमला, कोर्ट ने सुनाई महज 9 महीने कैद की सजा, ये है वजह
AajTak
दरअसल, साल 2017 में हत्या की कोशिश का एक मामला सामने आया था. जिसमें अब अदालत ने एक व्यक्ति को मात्र नौ महीने की कैद की सजा सुनाई है, हालांकि, दोषी को रिहा कर दिया जाएगा, क्योंकि वह पहले ही नौ महीने से ज़्यादा समय तक जेल में रह चुका है.
दिल्ली की एक अदालत ने 'हत्या की कोशिश' के एक पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए दोषी को महज 9 महीने की कैद सजा सुनाई है. जिसने शराब खरीदने के लिए पैसे न दिए जाने पर अपने चचेरे भाई पर हमला किया था. तब उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था. यह मामला सात साल पुराना है.
दरअसल, साल 2017 में हत्या की कोशिश का एक मामला सामने आया था. जिसमें अब अदालत ने एक व्यक्ति को मात्र नौ महीने की कैद की सजा सुनाई है, हालांकि, दोषी को रिहा कर दिया जाएगा, क्योंकि वह पहले ही नौ महीने से ज़्यादा समय तक जेल में रह चुका है.
वर्तमान मामले में लागू तत्कालीन भारतीय दंड संहिता के तहत, हत्या के प्रयास के अपराध के लिए 10 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है. अगर किसी व्यक्ति को अपराध से चोट पहुंचती है, तो कारावास को बढ़ाकर आजीवन कारावास किया जा सकता है.
पीड़ित द्वारा दोषी चचेरे भाई को माफ करने और अपने मतभेदों को सुलझाने के बाद दोनों के "सौहार्दपूर्ण तरीके से रहने" के बारे में दिए गए तर्कों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने सजा की मात्रा तय करते समय नरम रुख अपनाया.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विशाल पाहुजा आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत दोषी ठहराए गए नवीन कुमार के खिलाफ सजा पर बहस सुन रहे थे. अभियोजन पक्ष के अनुसार, नशे में धुत कुमार ने अपने चचेरे भाई मुकेश पर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया, यह दावा करते हुए कि कुछ दिन पहले पीड़ित ने उसे शराब खरीदने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था.
यह घटना 17 नवंबर, 2017 को हुई थी. इस हमले में महेश को गंभीर चोटें आई थीं. अब 25 नवंबर को पारित आदेश में, अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता (महेश) जो आज अदालत में मौजूद है, ने प्रस्तुत किया है कि दोषी उसका चचेरा भाई है, इसलिए, उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है. इसलिए वह दोषी से कोई मौद्रिक मुआवजा नहीं चाहता है और सजा के मामले में दोषी के खिलाफ नरम रुख की भी प्रार्थना करता है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





