
विराट कोहली के एक पोस्ट से आई मीम्स की बाढ़, पहले कटा बवाल... फिर फैन्स ने लिए मजे
AajTak
विराट कोहली ने 16 अक्टूबर को 'एक्स' पर ऐसा पोस्ट किया, जिससे कई मतलब निकाले गए. हालांकि बाद में कोहली ने एक और पोस्ट किया जिसके बाद फैन्स ने खूब मजे लिए. सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. पूरा मामला एक विज्ञापन से जुड़ा हुआ था.
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद चर्चा में आ गए. इसकी वजह बना उनका एक क्रिप्टिक पोस्ट. किंग कोहली ने गुरुवार सुबह (16 अक्टूबर) को एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसे उनके क्रिकेट कमबैक, इंटरनेशनल क्रिकेट के फ्यूचर और रिटायरमेंट तक से जोड़ दिया गया.
हालांकि बाद में कोहली ने एक और पोस्ट किया, जिसके बाद सामने आया कि यह एक प्रमोशन एड से जुड़ा हुआ पोस्ट था. कोहली ने पहले पोस्ट में लिखा- आप केवल तभी फेल होते हैं, जब आप हार मानने का फैसला कर लेते हैं. किंग कोहली का यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ. फैन्स ने इसके अलग-अलग मतलब निकाले.
The only time you truly fail, is when you decide to give up.
लेकिन फिर कोहली ने इसके बाद एक और पोस्ट वीडियो के साथ शेयर किया. जहां सामने आया कि यह एक कंपनी के एड का हिस्सा था. कोहली इस कंपनी को एंडोर्स करते हैं. कोहली ने इस पोस्ट में लिखा- असफलता आपको वह सिखाती है जो जीत कभी नहीं सिखा सकती.
ऑस्ट्रेलिया की भारत की 15 सदस्यीय ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल.
Failure teaches you what victory never will. @staywrogn #StayWrogn pic.twitter.com/Uinsn3vv2s

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.











