
व्हीलचेयर पर बैठीं प्रतीका रावल को PM मोदी ने सर्व किया खाना, दिल छू लेगा VIDEO
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह के दौरान घायल खिलाड़ी प्रतीका रावल को खुद खाना सर्व किया. कार्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 की मुलाकात को याद करते हुए ट्रॉफी लाने पर गर्व जताया, जबकि पीएम मोदी ने क्रिकेट की एकता और भावनात्मक जुड़ाव की बात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम से बुधवार को अपने आवास पर मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने महिला खिलाड़ियों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंजर्ड प्रतीका रावल को खुद खाना सर्व किया.
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने जब देखा कि घायल खिलाड़ी प्रतीका रावल, जो व्हीलचेयर पर बैठी थीं, उनके पास खाने की थाली नहीं थी. तो प्रधानमंत्री ने तुरंत खुद पहल की और वे सर्विंग एरिया तक गए, खाना उठाया और खुद जाकर प्रतीका को परोसा.
इस क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का खिलाड़ियों के प्रति मानवीय जुड़ाव और विनम्रता साफ झलक रही थी.
प्रतीका ने जताया पीएम का आभार
यह भी पढ़ें: प्रतीका रावल को क्यों नहीं दिया गया वर्ल्ड कप विनर का मेडल? जान लें वजह
कोच और सपोर्टिंग स्टाफ भी रहा मौजूद

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










