
वो मुस्लिम मुल्क, जिसके डरे हुए तानाशाह ने धर्म के खात्मे के लिए मचा दी तबाही, बना दुनिया का पहला नास्तिक देश
AajTak
यूरोपियन देश अल्बानिया के कम्युनिस्ट तानाशाह एनवर होक्स्हा को हर बात से साजिश की बू आती. उसे डर था कि दूसरे धर्मों को मानने वाले लोगों के इंटरनेशनल लिंक हैं और वे किसी भी मिनट देश को गुलाम बना देंगे. डरे हुए तानाशाह ने अपने देश से धर्म के खात्मे के लिए हिंसा का सहारा लिया. धार्मिक लोगों को कैद मिलने लगी.
दूसरे विश्व युद्ध के तुरंत बाद यूरोप के एक देश अल्बानिया में बहुत कुछ बदलने लगा. जहां एक ओर दूसरे देश जंग के बाद अपने आर्थिक हालात बदलने में लगे थे, वहीं अल्बानिया में धर्म को खत्म करने की मुहिम चल पड़ी. हर तरह के धार्मिक स्थल तोड़ दिए गए. जो बाकी रहे, उनमें युद्ध का सामान रख दिया गया. साल 1976 में ये देश दुनिया का पहला नास्तिक देश कहलाया. खास बात ये है कि यहां तब मुस्लिम आबादी ज्यादा थी.
यहां से हुई शुरुआत अल्बानिया में युद्ध के बाद का इतिहास काफी उथल-पुथल भरा रहा. तब यहां कम्युनिस्ट तानाशाह एनवर होक्स्हा सत्ता में थे. वे मानते थे कि धर्म के चलते ही दुनिया बर्बाद हो सकती है. वे कम्युनिस्ट दार्शनिक कार्ल मार्क्स की बात से सहमत थे कि धर्म अफीम है, जिसे लेने से लोग, देश सब खत्म हो जाते हैं. लेबर पार्टी ने इसी बात को अपना स्लोगन बना लिया, और साल 1976 में खुद को दुनिया का पहला नास्तिक देश घोषित कर दिया.
इससे पहले भारी अभियान चला उस दौर में धार्मिक गुरुओं को पिछड़ा हुआ और चालाक कहा जाने लगा. बताया जाने लगा कि उनके पास कितनी संपत्ति है, या उनके कितने बच्चे खुद नास्तिकता की तरफ जा चुके हैं. इस तरह से आम लोगों को धर्म से दूर करने की कोशिश होने लगी. यहां तक कि किसी खास धर्म को मानने वाले प्रभावी लोगों को सजा मिलने लगी. साल 1946 में, जब युद्ध बस थमा ही था, कई लोगों को मिलिट्री ट्रायल के बाद मौत की सजा सुनाई गई.
इतने धार्मिक संस्थान तोड़े या बदले गए अल्बानियन इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिकल स्टडीज के मेमोरी म्यूजियम प्रोजेक्ट का दावा है कि उस दौर में कुल 2,169 धर्म स्थल तोड़े या बंद किए गए. इनमें 740 मस्जिदें थीं, जबकि 608 ऑर्थोडॉक्स और 157 कैथोलिक चर्च थे. बाकी दूसरे धर्म स्थल थे. सरकारी मीडिया में ऐसी चीजें दिखाई जाने लगीं, जिससे लोगों का धर्म से यकीन उठे.
संविधान क्या कहता है? सत्तर के दशक में देश को नास्तिक घोषित करते हुए अल्बानियन संविधान में आर्टिकल 37 में कहा गया- राज्य किसी भी धर्म को मान्यता नहीं देता है और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए नास्तिकता का समर्थन करता है. आर्टिकल 55 में साफ किया गया कि धार्मिक आधार पर कोई भी संस्था नहीं बनाई जा सकती.
संदेह ने बदल दिया देश का नक्शा तानाशाह होक्स्हा में धर्म के खिलाफ इतने गुस्से की वजह उसका मार्क्स से प्रभावित होना ही नहीं था, बल्कि एक वजह ये भी थी कि वो कुछ खास धर्मों के इंटरनेशनल लिंक देखता था. अल्बानिया एक छोटा देश था, जिसके पास ज्यादा सैन्य या आर्थिक ताकत नहीं थी. सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद वैसे भी दुनिया के ज्यादातर देशों में खासा तनाव था. ऐसे में होक्स्हा को लगा कि धार्मिक लोगों की इंटरनेशनल जान-पहचान से भी उनका देश खतरे में आ सकता है. यही वजह है कि धर्म को इतनी हिंसा के साथ खत्म करने की कोशिश हुई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







