
'वो भारत का X फैक्टर, एशिया कप में उसकी कमी खलेगी...', हरभजन ने बताई टीम की बड़ी खामी
AajTak
हरभजन सिंह के मुताबिक सिराज को टीम में शामिल करना चाहिए था क्योंकि उनका हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. हालांकि चयनकर्ताओं ने पिच और आराम को देखते हुए उन्हें बाहर रखा. भारत का गेंदबाज़ी आक्रमण मज़बूत है, लेकिन सिराज की अनुपस्थिति से टीम का संतुलन और विकल्पों की गहराई कम नज़र आ रही है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एशिया कप 2025 की 15 सदस्यीय टीम से बाहर किए जाने पर हैरानी जताई है. अजीत आगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने 19 अगस्त को टीम का ऐलान किया था, जिसके बाद से इस फैसले पर काफी चर्चा हो रही है. हरभजन का मानना है कि अगर सिराज टीम में होते तो भारत का गेंदबाजी आक्रमण और भी मज़बूत लगता.
सिराज ने हाल ही में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत की 2-2 से बराबरी कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी. लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे लगता है सिराज का नाम टीम में होना चाहिए था. उन्होंने हाल की सीरीज़ (इंग्लैंड के खिलाफ) में बेहतरीन गेंदबाज़ी की. अगर वह टीम में होते तो गेंदबाज़ी और मजबूत दिखती. सिराज का X-factor टीम मिस कर सकती है.'
यह भी पढ़ें: बुमराह–सिराज के भरोसे कब तक? भारत का पेस अटैक कितना तैयार, कौन हैं अगले विकल्प
हालांकि, माना जा रहा है कि सिराज को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के बाद आराम दिया गया है क्योंकि UAE की पिचें स्पिनर्स को ज़्यादा मदद करेंगी. टीम के पास पहले से ही जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या जैसे पेस विकल्प मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मैच की भी टाइमिंग बदली... अब इतने बजे शुरू होंगे एशिया कप के मुकाबले
सिराज ने आखिरी बार भारत के लिए श्रीलंका दौरे (जुलाई 2024) में खेला था. दिलचस्प बात यह है कि प्रसिद्ध कृष्णा, जिन्होंने IPL 2025 में पर्पल कैप जीती थी, रिज़र्व खिलाड़ियों में शामिल हैं जबकि हर्षित राणा को मुख्य टीम में जगह मिली है. भारत अपना एशिया कप अभियान 10 सितंबर को UAE के खिलाफ शुरू करेगा.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










