'वो कहां का सुपरस्टार', वर्ल्ड कप में बाबर आजम की बैटिंग देख भड़का पाकिस्तानी दिग्गज
AajTak
नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में बाबर आज़म की धीमी पारी ने पाकिस्तान को मुश्किल में डाल दिया. इसके बाद उनकी टी20 फॉर्मेट में काबिलियत पर फिर सवाल उठे. पूर्व बल्लेबाज़ बासित अली ने यहां तक कहा कि बाबर को अगले मैच में बाहर किया जा सकता है और पाकिस्तान के पास उनसे बेहतर टी20 विकल्प मौजूद हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच को पाकिस्तान के लिए आसान माना जा रहा था, लेकिन मुकाबला उम्मीद से कहीं ज्यादा कठिन साबित हुआ. 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम दबाव में दिखी. इस दौरान पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 18 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए.
बाबर के जल्दी आउट होने से पाकिस्तान मुश्किल में पड़ गया और मैच आखिरी ओवरों तक खिंच गया. अगर फहीम अशरफ की अहम पारी नहीं होती, तो पाकिस्तान यह मैच भी हार सकता था.
बाबर आजम की टी20 काबिलियत पर सवाल
इस पारी के बाद एक बार फिर बाबर आज़म की टी20 फॉर्मेट में काबिलियत पर सवाल उठने लगे हैं. गौर करने वाली बात यह है कि बाबर को टी20 वर्ल्ड कप टीम में उस समय चुना गया, जब उनके बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी सिक्सर्स के लिए आंकड़े बेहद साधारण रहे थे.
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज़ बासित अली ने तो यहां तक कह दिया है कि बाबर आज़म को अगले मैच में अमेरिका (USA) के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: ICC का एक एक्शन और पाकिस्तान भागे-भागे पहुंचे BCB अध्यक्ष, खत्म होगी नकवी की वर्ल्ड कप ड्रामेबाजी

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







