
वॉशिंगटन की फिटनेस पर आया 'सुंदर' अपडेट, कप्तान सूर्या ने बताया कब टीम इंडिया से जुड़ेंगे
AajTak
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चोटिल होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर लंबे समय से मैदान से बाहर थे. अब उनकी फिटनेस पर स्थिति साफ हो गई है और वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया से दिल्ली में जुड़ने वाले हैं. हालांकि, उनकी तुरंत वापसी तय नहीं है, लेकिन टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि सुंदर टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद से फैंस उनकी फिटनेस को लेकर लगातार चिंतित थे. अब आखिरकार टीम इंडिया को उनकी फिटनेस पर स्पष्ट जानकारी मिल गई है. वॉशिंगटन सुंदर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से जुड़ने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं, जहां भारत को 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ ग्रुप मैच खेलना है.
कई हफ्तों तक रिहैब और सावधानीपूर्वक निगरानी के बाद अब यह तय हो गया है कि सुंदर की रिकवरी सही दिशा में चल रही है. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें लेकर जल्दबाज़ी नहीं की और अब लगता है कि यह फैसला सही साबित हुआ है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में चोटिल हुए थे सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर ने आखिरी बार न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में खेला था. 11 जनवरी को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के दौरान गेंदबाज़ी करते समय वह चोटिल हो गए थे. इस चोट के कारण वह न सिर्फ पूरी वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए, बल्कि इसके बाद होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज़ भी नहीं खेल सके.
उस समय यह भी संदेह था कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल पाएंगे या नहीं.
यह भी पढ़ें: 'मियां बैग पैक कर लो', टी20 वर्ल्ड कप टीम में कैसे मिला मौका, सिराज ने सुनाया मजेदार किस्सा

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







