
वैभव सूर्यवंशी ने U-19 फाइनल में अंग्रेजों को सिखा दी बैटिंग, 14 की उम्र में बना डाले विस्फोटक रिकॉर्ड
AajTak
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने U19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. उनकी तूफानी बल्लेबाजी से भारत ने 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो U19 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल रहा, जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रनों पर सिमट गई, इस तरह भारतीय टीम ने 100 रनों से मुकाबला जीतकर छठी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता.
हरारे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार यह खिताब जीता. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेलकर जता दिया कि वह बड़े मैचों के हीरों हैं. 14 साल के वैभव ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे एक चीज तो हो गई है कि उनको अब सीनियर टीम इंडिया में भी मौका मिलना चाहिए. क्योंकि उनकी शुक्रवार को आई पारी ने जता दिया कि वो अलग स्क्लिसेट के बल्लेबाज हैं. प्लेयर ऑफ द मैच 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को ऐसा तूफान मचाया, जिसे आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 80 गेंदों पर 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि रिकॉर्ड बुक को भी पूरी तरह हिला दिया. साथ ही अंग्रेज टीम को भी बैटिंंग की सीख दे दी.
A complete performance as India conquer the #U19WorldCup for a record 𝒔𝒊𝒙𝒕𝒉 time 🏆🇮🇳 📝: https://t.co/MNF3RNneSb pic.twitter.com/9q4dNI4ZYr
यह पारी U19 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में किसी भी खिलाड़ी का पहला 150+ स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन के नाम था, जिन्होंने 2014 के क्वार्टर-फाइनल में 143 रन बनाए थे. फाइनल में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर उन्मुक्त चंद का 111* (2012) था, जिसे सूर्यवंशी ने बहुत पीछे छोड़ दिया.
175 रन की यह पारी भारत के लिए यूथ वनडे इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी पारी है. उनसे आगे सिर्फ अंबति रायडू हैं, जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड U19 के खिलाफ 177* बनाए थे. दिलचस्प बात यह है कि सूर्यवंशी पहले ही दिसंबर में UAE U19 के खिलाफ 171 रन की पारी खेल चुके हैं, जो अब इस सूची में तीसरे नंबर पर है.
14 साल 316 दिन की उम्र में शतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी U19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम था, जिन्होंने 2010 में 15 साल 92 दिन की उम्र में शतक जड़ा था. यूथ वनडे में 15 साल से पहले शतक लगाने वालों में सूर्यवंशी (4) और बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो (1) ही शामिल हैं.
सिर्फ 55 गेंदों में शतक पूरा कर सूर्यवंशी ने U19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा. उनसे तेज शतक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के विल मलायचुक (51 गेंद) ने इसी टूर्नामेंट में लगाया है. वहीं 71 गेंदों में 150 रन पूरे कर उन्होंने इस स्तर पर सबसे तेज 150 का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










