
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास... अंग्रेजों के खिलाफ फाइनल में जड़ा यादगार शतक, फोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स
AajTak
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी शतक लगाकर फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया. वैभव उन भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतकीय पारी खेली है.
आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 6 फरवरी (शुक्रवार) को वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया. हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड के खिलाफ हुए इस खिताबी मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 55 गेंदों पर शतक पूरा किया. वैभव ने शतकीय आंकड़े तक पहुंचने के क्रम में 8 चौके और 8 छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी रही और उन्होंने 71 गेंदों पर अपने 150 रन पूरे कर लिए.
वैभव ने कुल मिलाकर 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल रहे. वैभव को मैनी लम्सडेन ने आउट किया. 14 साल के वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. साथ ही अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का ये दूसरा सबसे तेज शतक रहा.
वहीं वैभव सूर्यवंशी ऐसे तीसरे भारतीय हैं जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाया. इससे पहले उन्मुक्त चंद और मनजोत कालरा ही ऐसा कर पाए थे. वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बैटर भी बन चुके हैं. वैभव किसी अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी हैं.
अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज शतक (गेंदों के आधार पर): 51- विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) vs जापान, विंडहोक, 2026; 55- वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026; 63- कासिम अकरम (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, नॉर्थ साउंड, 2022; 65- बेन मेस (इंग्लैंड) बनाम स्कॉटलैंड, हरारे, 2026; 69- राज बावा (भारत) बनाम युगांडा, तारोबा, 2022
अंडर-19 वर्ल्ड फाइनल में शतक 175- वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ENG, हरारे, 2026 111*- उन्मुक्त चंद (IND) बनाम ऑस्ट्रेलिया, टाउन्सविले, 2012 108- ब्रेट विलियम्स (AUS) बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 1988 107- स्टीफन पीटर्स (ENG) बनाम न्यूजीलैंड, जोहानिसबर्ग, 1998 101*- मनजोत कालरा (IND) बनाम ऑस्ट्रेलिया, माउंट माउंगानुई, 2018 100*- जराड बर्क (AUS) बनाम साउथ अफ्रीका, लिंकन, 2002
अंडर-19 विश्व कप मैच की एक पारी में सबसे अधिक छक्के 15- वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026; 12- माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नाम, पेनांग, 2008; 11- क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम केन्या, डुनेडिन, 2002

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










