
वैभव सूर्यवंशी ने प्लेयर ऑफ द मैच किसे किया समर्पित, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हुए भावुक
AajTak
भारत को U-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले वैभव सूर्यवंशी ने प्लेयर ऑफ द फाइनल अवॉर्ड सपोर्ट स्टाफ को समर्पित किया. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. इसके साथ ही वैभव को प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों अवॉर्ड जीता.
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार 175 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता. इसके साथ ही उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 439 रन और 1 विकेट के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का खिताब भी अपने नाम किया. वैभव पूरे टूर्नामेंट में भारत की सफलता के सबसे बड़े स्तंभ रहे.
भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल के बाद मिले प्लेयर ऑफ द फाइनल अवॉर्ड को टीम के सपोर्ट स्टाफ को समर्पित किया. इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में वैभव की ऐतिहासिक पारी ने भारत को रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाया.
फाइनल में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में तूफानी 175 रन ठोके, जिसकी बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद इंग्लैंड की टीम 311 रन पर सिमट गई और भारत ने 100 रन से जीत दर्ज की.
प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भावुक दिखे वैभव ने कहा- मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. पिछले 7-8 महीनों से हम सभी ने कड़ी मेहनत की है. सपोर्ट स्टाफ हमेशा हमारे साथ खड़ा रहा, हमारी फिटनेस और मानसिक स्थिति का पूरा ध्यान रखा. यह अवॉर्ड उन्हीं को समर्पित है.
उन्होंने आगे कहा कि पिछले आठ-नौ महीनों की लगातार तैयारी और टीम-स्टाफ के तालमेल ने ही इस सफलता की नींव रखी.
वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट का सबसे तेज 150 भी अपने नाम किया, जो सिर्फ 71 गेंदों में आया.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











