
वे देश, जो अमेरिकी यात्रियों को देखते ही भड़क जाते हैं, क्या होता है उन नागरिकों के साथ, जो यहां 'फंस' जाएं?
AajTak
अमेरिका लगातार अपने लोगों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करता है. वो बताता है कि किन देशों की यात्रा की जा सकती है और कहां जाना जोखिम-भरा है. यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने लगभग 20 देशों को ट्रैवल के लिए 'सबसे खतरनाक' माना. वहीं कई ऐसे भी मुल्क हैं, जो खुद ही अपने दरवाजे अमेरिकियों के लिए बंद करते रहे. यहां अमेरिकी नागरिक होना ही सबसे बड़ा खतरा है.
सबसे पहले समझते हैं कि अमेरिका में किस तरह की ट्रैवल एडवाइजरी जारी होती है और उसके क्या मायने हैं. यहां 4 लेवल हैं, जिनमें अलग-अलग देशों को रखा गया. लेवल के मुताबिक, यात्री तय करते हैं कि उन्हें कहीं जाना चाहिए भी या नहीं. पहले लेवल पर आने वाले देशों को अमेरिका सेफ मानता है. दूसरे लेवल पर वो देश आते हैं, जिनके बारे में अमेरिका थोड़ा डरा रहता है. अमेरिकियों को वहां एक्स्ट्रा सावधानी रखने को कहा जाता है. तीसरे स्तर के देश वे हैं, जिनके बारे में यूएस मानता है कि वहां जाना टालना चाहिए. इसके बाद आता है आखिरी और चौथा लेवल. इसका मतलब है- डू नॉट ट्रैवल.
सबसे ज्यादा रिस्क वाले देश चौथे स्तर के देशों के बारे में अमेरिकी सरकार अपने नागरिकों को वॉर्न करती है कि वे किसी भी हाल में वहां न जाएं. या फिर अगर जाना ही हो, तो जितनी जल्दी हो, निकल जाएं. सरकार ये भी मानती है कि लेवल 4 देशों में कोई इमरजेंसी बन आए तो अमेरिका अपने लोगों की 'वेरी लिमिटेड' मदद कर पाएगा.
करीब 20 देशों को यूएस ने लेवल 4 में रखा है यहां आतंकवाद, राजनैतिक अस्थिरता और लोकल क्राइम इन सबका ग्राफ ऊपर होता है. सूडान, जहां फिलहाल जंग छिड़ी हुई है, वो भी इसी लिस्ट में आता है. इसके अलावा अफगानिस्तान, बेलारूस, बुर्किना फासो, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, म्यांमार, गाजा पट्टी, हैती, इरान, इराक, लीबिया, माली, मैक्सिको, सीरिया, वेजेजुएला, यमन और उत्तर कोरिया भी वे देश हैं, जहां जाने से अमेरिका अपने लोगों को रोकता है.
रूस में भी ट्रैवल सेफ नहीं रूस भी इस लिस्ट का हिस्सा है. अमेरिका और रूस का तनाव खुला हुआ है. ऐसे में अगर रूस में फंसे अमेरिकी नागरिकों के साथ कोई अनहोनी हो, तो स्टेट डिपार्टमेंट साफ कहता है कि वो काफी लिमिटेड मदद ही दे सकेगा. दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ऐसे हालात बने, जब अमेरिका ने रूस को पछाड़ना शुरू कर दिया.
किन देशों में अमेरिकी सिटीजन्स को पसंद नहीं किया जाता? अमेरिका फिलहाल सुपरपावर है. यही वजह है कि उसके नागरिकों को सभी जगहों पर वेलकम किया जाता है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक अमेरिकी पासपोर्ट के साथ 186 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं. लेकिन कई देश ऐसे भी हैं, जहां अमेरिकी होना मुसीबत ला सकता है.
नॉर्थ कोरिया ऐसा ही एक देश है. दिलचस्प बात ये है कि अमेरिका ने भी उसे लेवल 4 पर रखा हुआ है, यानी डू नॉट ट्रैवल. अमेरिकी लोग अगर जाना चाहें, तो वहां किसी भी खतरे के जिम्मेदार वे खुद होंगे. लेकिन छोटा-सा देश उत्तर कोरिया हमेशा ही अमेरिका से नाराज रहा. वो मानता है कि अमेरिका ने उसके दुश्मन देश साउथ कोरिया की मदद से उसे कमजोर बनाना चाहा. इसके अलावा कम्युनिस्ट उत्तर कोरिया को पूंजीवादी सोच की वजह से भी अमेरिका पसंद नहीं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









