
वेटर का काम किया, मंदिर के बाहर मूंगफली बेची, अब है सेलिब्रेटी! Inspiring Story
AajTak
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर शेफ और उद्यमी (Entrepreneur) सुरेश पिल्लई (Suresh Pillai) की. 45 साल के सुरेश हाल ही में अपने संघर्षों की कहानी शेयर की है. इसमें सुरेश ने बताया कि कैसे उन्होंने पेड़ से फल तोड़कर बेचने से लेकर वेटर तक काम किया है.
एक शख्स जिसने बचपन में पेड़ से फल तोड़कर बेचे, मंदिर के बाहर मूंगफली बेची, वेटर का भी काम किया... आज अपनी मेहनत और लगन से बड़ा बिजनेसमैन बन गया है. लाखों की संख्या में उसके फॉलोअर्स हैं. देश-दुनिया मे उसका नाम है. हाल ही में उसने अपनी इंस्पायरिंग कहानी (Inspiring Story) शेयर की है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर शेफ और उद्यमी (Entrepreneur) सुरेश पिल्लई (Suresh Pillai) की. 45 साल के सुरेश रेस्टोरेंट चेन Restaurant Chef Pillai के फाउंडर हैं. बेंगलुरु, कोच्चि, कतर, दुबई आदि जगहों में उनके रेस्टोरेंट खुल चुके हैं. धीरे-धीरे ये नंबर्स बढ़ते जा रहे हैं. उन्हें दुनियाभर में केरल की बेहतरीन खानों के स्वाद को लोगों तक पहुंचाने के लिए जाना जाता है.
This 18-year-old catering boy serving food at a random reception is the same Chef Pillai you know me as, today. A friend of mine sent me this photo a few days back, and it took me back years. When you have nothing, you have to start somewhere, right? All my life, I’ve been a… pic.twitter.com/xjl4JLqcbg
केरल में जन्मे सुरेश ने 29 मई को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि कैसे वो कैटरिंग सर्विस बॉय से यहां तक पहुंचे. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- किसी अनजान शादी समारोह में खाना परोसते हुए, यह 18 साल का कैटरिंग सर्विस बॉय वही शेफ पिल्लई हैं, जिसे आज आप जानते हैं.
सुरेश पिल्लई आगे लिखते हैं- मैंने अपना पहला 'बिजनेस' छठी या सातवीं क्लास में शुरू किया था. हमारे घर में काम्बिली मूसू/काम्बिली नारंग (Pomelo) का एक बड़ा पेड़ था. मुझे यह इतना पसंद था कि मैं सुबह 5 बजे उठ जाता और नाश्ते के समय में एक-दो तोड़ लेता था. जल्द ही यह पॉकेट मनी का मेरा पहला सोर्स बन गया. फलों को तोड़कर बाजार में 25 पैसे प्रति पीस या फिर एक रुपये में 4-5 पीस के हिसाब से बेच देता था. उस समय दोस्तों को एक-दो रुपये के नोट दिखाने में आप मेरे गर्व की कल्पना कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










