
विलियमसन बोले- WTC फाइनल में विराट के साथ टॉस के लिए जाना अच्छा अनुभव होगा
AajTak
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को लगता है कि 18 जून से साउथैम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ टॉस के लिए जाना शानदार अनुभव होगा.
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को लगता है कि 18 जून से साउथैम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ टॉस के लिए जाना शानदार अनुभव होगा. कोहली और विलियमसन दोनों ही अपनी अगुआई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जीतने की कोशिश करेंगे तथा कीवी कप्तान इस तथ्य से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि 'भारत के विश्वस्तरीय गेंदबाजी आक्रमण' के खिलाफ यह आसान नहीं होगा.
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











