
'विराट माफ करना…', एबी डिविलियर्स ने चुने टॉप-5 क्रिकेटर्स, सचिन तेंदुलकर को बताया सबसे खास
AajTak
एबी डिविलियर्स के पांच बेस्ट क्रिकेटर्स की लिस्ट मेें विराट कोहली का ही नाम शामिल नहीं है. डिविलियर्स और कोहली की दोस्ती जगजाहिर है. आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत के बाद कोहली और डिविलियर्स ने जमकर जश्न मनाया था.
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का शुमार आधुनिक दौरे के बेहतरीन बल्लेबाजों में किया जाता है. डिविलियर्स की मैदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ अच्छी बॉन्डिंग रही और दोनों ने मिलकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) को कई यादगार जीतें दिलाईं.
अब एबी डिविलियर्स ने उन टॉप-5 क्रिकेटर्स की लिस्ट जारी की है, जिनके साथ या खिलाफ उन्होंने क्रिकेट खेला. लेकिन हैरानी की बात ये रही कि डिविलियर्स ने टॉप-5 क्रिकेटर्स की लिस्ट में विराट कोहली का नाम शामिल नहीं किया. डिविलियर्स ने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ क्रिकेट खेला.
यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ कोच पद से हटे या हटाए गए? एबी डिविलियर्स ने राजस्थान टीम ऑनर पर उठाए सवाल
जब एबी डिविलियर्स पूछा गया कि उनके हिसाब से 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन रहे, तो उन्होंने जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), सचिन तेंदुलकर (भारत) और मोहम्मद आसिफ (पाकिस्तान) के नाम लिए. डिविलियर्स ने विराट कोहली को लिस्ट से बाहर रखने पर माफी मांगी.
'सचिन बल्लेबाजी करने उतरते थे तो...' एबी डिविलियर्स ने बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट पर कहा, 'जैक कैलिस, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, मोहम्मद आसिफ, शेन वॉर्न और सचिन तेंदुलकर के साथ जाऊंगा. जब तेंदुलकर बल्लेबाजी के लिए उतरते थे और जिस तरह से उनका स्वागत होता था, सब कुछ मानो थम सा जाता था. उन्हें बल्लेबाजी करते देखना बहुत अच्छा लगा. विराट, माफ करना. इसलिए ऐसे सवालों का जवाब देना इतना मुश्किल होता है.'
उन्होंने जैक कैलिस को अब तक का सबसे महान क्रिकेटर बताया और एंड्रयू फ्लिंटॉफ की एक खास यॉर्कर डिलीवरी को याद किया, जो उन्होंने एजबेस्टन में जैक कैलिस को डाली थी. डिविलियर्स ने कहा, 'जैक कैलिस शायद दुनिया के सबसे बड़े ऑलराउंडर ही नहीं, बल्कि सबसे बड़े क्रिकेटर थे. आसिफ सबसे बेहतरीन सीम गेंदबाज थे जिनका मैंने सामना किया. वॉर्न के खिलाफ खेलना मजेदार था. उनका व्यक्तित्व शानदार था, फ्लॉपी हैट, जिंक क्रीम, सुनहरे बाल. फ्लिंटॉफ बड़े मैचों के खिलाड़ी थे.'

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










