
विराट कोहली-महेंद्र सिंह धोनी की धूम, ट्विटर के GOAT हैशटेग में दिग्गजों की लिस्ट में नाम
AajTak
ट्विटर ने अपने हैशटैग ट्रेंड में एक नया फीचर जोड़ा है. विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान खिलाड़ियों के लिए ट्विटर ट्रेंड में एक नया फीचर जोड़ा गया है.
क्रिकेट के मैदान में लंबे समय से बल्ले से खामोश रहने वाले विराट कोहली का जलवा सोशल मीडिया में अभी भी कायम है. अपने 71वें शतक का इंतजार कर रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने फैन्स और सोशल मीडिया की दुनिया में लगातार छाए हुए हैं. वहीं 2 साल पहले रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके महेंद्र सिंह धोनी का जलवा भी बरकरार है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












