
विदेशी छात्रों पर सख्त हो सकता है अमेरिका, अब स्टूडेंट वीजा पॉलिसी बदलने की तैयारी
AajTak
अमेरिका लंबे समय से विदेशी छात्रों के लिए हायर एजुकेशन का सबसे बड़ा केंद्र रहा है, लेकिन अब इसकी राह पहले जैसी आसान नहीं रहने वाली है. ट्रंप प्रशासन ने स्टूडेंट वीज़ा को लेकर नए नियम प्रस्तावित किए हैं. नए नियम की वजह से छात्रों की पढ़ाई की अवधि पर तो असर पड़ेगा साथ ही हो सकता है अमेरिका में पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों युवा अपना रास्ता बदल दें.
US Student Visa New Rule Proposal: अमेरिका से पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड नेए नियम लागू कर सकते हैं. नए नियमों के तहत विदेशी छात्र अब सालों तक अमेरिका में पढ़ाई नहीं कर पाएंगे. अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्र यानी F-1 वीजा धारकों के लिए ट्रंप प्रशासन ने एक अधिकतक सीमा तय करने का प्रस्ताव रखा है. अगर विदेशी छात्रों का कोर्स चार साल से ज्यादा का है तो उन्हें दोबारा स्टूडेंट वीजा लगवाना होगा.
यह अभी सिर्फ प्रस्ताव (Proposed Rule) है. यानी यह तुरंत लागू नहीं हुआ है, बल्कि पहले इसे पब्लिक के सामने रखा गया और इस पर सुझाव लिए जाएंगे. नोटिस में लिखा है कि पब्लिक को 30 दिन का समय दिया जाएगा ताकि वे अपने सुझाव/आपत्तियां भेज सकें.
अभी तक स्टूडेंट वीजा को लेकर अमेरिका में क्या नियम थे?
नए नियम से पहले अमेरिका में जितने भी विदेशी छात्र पढ़ाई करने जाते थे वे ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस थे. यानी कि जब तक उनका कोर्स पूरा नहीं हो जाता, तब तक वे स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर सकते हैं. यह नियम 1978 में लागू किया गया था.
इसका मतलब यह था कि जब तक छात्र किसी कॉलेज/यूनिवर्सिटी में फुल-टाइम पढ़ाई कर रहे हैं, तब तक वे अमेरिका में रह सकते हैं. 1978 रूल के तहत, अमेरिका में छात्रों की उपस्थिति उनके कोर्स की अवधि पर निर्भर करती है. इसके बाद कई स्टूडेंट्स इंटर्नशिप भी किया करते थे, लेकिन अब नए नियमों में ऐसा नहीं है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











