
वायरल है 2 बीवियों के साथ रहने वाला ये शख्स, बताया- ऐसे तय होता है कौन कहां सोएगा?
AajTak
अमेरिका में क्रिसमस सीजन पर एक शख्स का पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. क्योंकि उसने अपनी उस अजीब स्थिति के बारे में बताया कि वो कैसे क्रिसमस पार्टी पर अपनी दो बीवियों को संभालते हैं.
उत्तरी कोलोराडो में एक परिवार जो अपने अनोखे रिश्ते के कारण वायरल हो चुका है. इस परिवार में तीन लोग रिश्ते में हैं. यानी एक पति और दो पत्नी. इस फैमिली ने स्वीकार किया है कि छुट्टियों के दौरान तीनों को अपने-अपने परिवारों से मिलना कभी-कभी काफी अजीब लगता है. इस वजह से क्रिसमस सेलिब्रेशन का इनलोगों ने दूसरा तरीका निकाला है.
27 वर्षीय अलाना, जो इस रिश्ते का एक अहम हिस्सा हैं, उन्होंने बताया कि एक परिवार के रूप में हमें छुट्टियों के दौरान अपने-अपने परिवार के साथ मिलने-जुलने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. खासकर क्रिसमस डिनर जैसे मौके को संभालना मुश्किल होता है.
कैसे रिश्ते में बंधे तीन लोग यह कहानी तब शुरू हुई जब अलाना और उनके पार्टनर केविन, जो पिछले पांच सालों से डेट कर रहे थे, ने अलाना की "बाई-क्यूरियोसिटी" को समझने के लिए अपने रिश्ते में तीसरे व्यक्ति को शामिल करने का फैसला किया.
इसके लिए उन्होंने '3Fun' नामक डेटिंग ऐप का इस्तेमाल किया और 37 वर्षीय मेगन से मुलाकात की. तीनों ने जल्दी ही एक मजबूत बॉन्ड बना लिया और "कैंप थ्रुपल" नाम से इंस्टाग्राम पर अपनी जर्नी साझा करना शुरू कर दिया.
क्रिसमस के मौके पर चुनौतियां हालांकि तीनों अपने रिश्ते में खुश हैं, लेकिन तीनों के परिवारों के साथ क्रिसमस बिताना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है. अलाना ने बताया कि जब हम किसी त्योहार पर एक साथ परिवार से मिलते हैं, तो सबकी नजरें हम पर ही रहती हैं. लोग हमें लेकर या तो जिज्ञासा से भरे रहते हैं या असहज महसूस करते हैं.
परिवार से मिलने के लिए अपनाते हैं डिजिटल तरीका इन चुनौतियों से बचने के लिए इस थ्रुपल ने क्रिसमस के दौरान परिवार से मिलने का डिजिटल तरीका अपनाया है. अलाना ने कहा कि हम किसी और राज्य में रहते हैं, इसलिए छुट्टियों में परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलने के बजाय वीडियो कॉल करते हैं या उपहार भेजते हैं. हम किसी अन्य समय परिवार से मिलने की योजना बनाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










