
वायरल गर्ल मोनालिसा की मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी से शॉक्ड सनोज मिश्रा, बोले- 'ये बगावत नहीं लव जिहाद है'
ABP News
Sanoj Mishra On Monalisa Wedding: मोनालिसा को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे सनोज मिश्रा अब महाकुभं वायरल गर्ल की शादी से काफी शॉक्ड हैं. उन्होंने इसे लेकर इंस्टा पर पोस्ट शेयर की है.
‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर मोनालिसा एक बार फिर ट्रेंड कर रही हैं. मोनालिसा इस बार अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने बीते दिन अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली थी. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर थाए हुए हैं. इन सबके बीच मोनालिसा को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कराने जा रहे सनोज मिश्रा ने ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ की शादी करने की खबर पर रिएक्शन दिया है. सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट कर मोनालिसा के इस फैसले को ‘बगावत’ नहीं ‘लव जिहाद’ करार दिया है.
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को बताया ‘लव जिहाद’इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर की गई एक लंबी पोस्ट में, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी को “लव जिहाद” बताया. अपनी पोस्ट में सनोज मिश्रा ने लिखा, “ ये बगावत नहीं लव जिहाद है .... और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिनमोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की. देश दुनिया ने स्वागत किया लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी और और उनके सपोर्ट्स को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया. उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना, .. मैने जेल रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए सब एक दूसरे का बंद दरवाज़ा झांकते रहे ..
मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहींउनके पास एक ही विकल्प था मोनालिसा जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहीं है जैसा आप सब देखते है उसकी मां बड़ी मां छोटी मां पापा बड़े पापा छोटे पापा सब दिखावे के और उसके लिए एक मजबूरी थे. उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी जिसको उसके बाप ने भगाकर दूसरी शादी कर ली थी, क्योंकि बंजारों के कानून और अनुशासन अलग होते है तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो बताई गई उसको स्वीकार करना पड़ा, लेकिन वो जब बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों की तरह माला बेचती दिखाई देती तो वो रोती थी कई बार उसने मुझसे ये दर्द बयान किया और बगावत की इच्छा भी जताई. अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी , मैने हमेशा उसको समझाया लेकिन बहुत व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी ....













