
'वादे पूरे ना हों तो निराश मत होना...', सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड चैम्पियन बेटियों को दी नसीहत, 1983 विश्व कप की दिलाई याद
AajTak
कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था. उस टीम का हिस्सा महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी थे. 1983 की जीत ने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी थी.
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीता था. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबला 52 रनों से जीत वह सपना पूरा किया, जिसका इंतजार देश को दशकों से था. 2005 और 2017 में मिताली राज की अगुवाई में भारतीय टीम महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन तब टीम इंडिया फिनिशिंग लाइन पार नहीं कर सकी थी.
भारतीय महिला टीम ने आखिरकार अपनी मेहनत, जज्बे और आत्मविश्वास के दम पर इतिहास रच दिया. महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने खिलाड़ियों को बेहतरीन मंच दिया, साथ ही कोच अमोल मजूमदार की रणनीति भी रंग लाई. खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर इनामों की बरसात हुई.
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैम्पियन ऋचा घोष बनीं DSP, सीएम ममता बनर्जी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, 'बंग भूषण' सम्मान भी मिला
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने 51 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की. साथ ही भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से लगभग 40 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली. राज्य सरकारों की तरफ से भी स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, ऋचा घोष, श्री चरणी, हरमनप्रीत कौर और अन्य खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.
'सबसे बड़ा सम्मान फैन्स का प्यार' अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बलेबाज सुनील गावस्कर ने महिला खिलाड़ियों को खास नसीहत दी है. गावस्कर ने कहा कि खिलाड़ियों को ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए. गावस्कर का मानना है कि खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा सम्मान फैन्स का प्यार और समर्थन है.
सुनील गावस्कर ने मिड-डे अखबार के अपने कॉलम में लिखा, 'लड़कियों के लिए बस एक छोटा सा सुझाव. अगर कुछ वादे पूरे न हों तो निराश मत होना. भारत में कई विज्ञापन कंपनियां, ब्रांड्स और लोग जीत के बाद तुरंत टीम के नाम का इस्तेमाल कर अपने लिए प्रचार करने लगते हैं. अखबारों और होर्डिंग्स पर टीम को बधाई देने वाले बड़े-बड़े विज्ञापन देखिए, अगर वे सच में टीम या खिलाड़ियों के ऑफिशियल स्पॉन्सर नहीं हैं, तो वे सिर्फ अपना ब्रांड चमकाने की कोशिश कर रहे हैं.'

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










