
वर्ल्ड चैम्पियन ऋचा घोष के नाम पर होगा दार्जलिंग स्टेडियम, CM ममता बनर्जी का ऐलान
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में बनने वाले नए क्रिकेट स्टेडियम का नाम वर्ल्ड कप 2025 हीरो ऋचा घोष के नाम पर रखने की घोषणा की है. सौरव गांगुली और झूलन गोस्वामी ने भी ऋचा का सम्मान किया. राज्य सरकार ने उन्हें बंगा भूषण पुरस्कार, सोने की चेन और DSP पद से सम्मानित किया.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि दार्जिलिंग में बनने वाले नए क्रिकेट स्टेडियम का नाम भारत की 2025 महिला वर्ल्ड कप विनर ऋचा घोष के नाम पर रखा जाएगा. यह फैसला 22 वर्षीय सिलीगुड़ी की इस क्रिकेटर को सम्मान देने के रूप में लिया गया है, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में भारत को ऐतिहासिक खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा ऋचा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की. उन्होंने कहा कि बंगाल यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ऋचा की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों तक याद रखी जाएं.
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैम्पियन ऋचा घोष बनीं DSP, सीएम ममता बनर्जी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, 'बंग भूषण' सम्मान भी मिला
सीएम ममता बनर्जी ने की घोषणा
ममता बनर्जी ने कहा, 'ऋचा ने सिर्फ 22 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया. पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से हमने उन्हें सम्मानित किया है, लेकिन मैं इससे भी अधिक करना चाहती हूं. दार्जिलिंग में लगभग 27 एकड़ जमीन उपलब्ध है और मैंने मेयर को वहां क्रिकेट स्टेडियम की योजना बनाने को कहा है. उसका नाम ‘ऋचा क्रिकेट स्टेडियम’ रखा जाए, ताकि लोग भविष्य में उनके प्रदर्शन को याद करें और प्रेरित हों.'
यह भी पढ़ें: ‘भगवान का ही प्लान था...’, हरमनप्रीत कौर ने कैच लेकर क्यों जेब में रख ली फाइनल की बॉल, PM मोदी को बताई पूरी कहानी

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










