
वरुण चक्रवर्ती का रिप्लेसमेंट कौन..? इन दो खिलाड़ियों के नामों की है खूब चर्चा
AajTak
अगर वरुण चक्रवर्ती के घुटने के दर्द की समस्या ठीक नहीं होती है तो उन्हें भारतीय टीम से बाहर भी होना पड़ सकता है. फिलहाल आईसीसी के नियमों के मुताबिक 10 अक्टूबर तक भारतीय टीम में बदलाव हो सकता है. ऐसे में वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है.
इस महीने शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रहा है. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अभी आईपीएल में खेल रहे 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती की घुटने की चोट एक बार फिर से उभर आई है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












