
वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, इंग्लैंड का ये खतरनाक गेंदबाज हो सकता है बाहर
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ 23 मार्च से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए राहत की खबर आई है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ 23 मार्च से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए राहत की खबर आई है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि जोफ्रा आर्चर की कोहनी की चोट बिगड़ती जा रही है और वह भारत के खिलाफ आगामी तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला और उसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो सकते हैं. इस 25 वर्षीय के खिलाड़ी की दाहिनी कोहनी में पहले से ही दर्द था जो अब बढ़ गया है और मॉर्गन इसको लेकर सुनिश्चित नहीं है कि वह 23 मार्च से पुणे में होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में भाग ले पाएंगे या नहीं. मॉर्गन ने शनिवार को पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद कहा कि अभी यह (आर्चर का वनडे में खेलना) सुनिश्चित नहीं है. हमें उनकी स्थिति का आकलन करने के लिये कल तक इंतजार करना होगा. उनकी चोट लगातार बिगड़ती जा रही है और उसका उपचार करना जरूरी है.
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










