Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
वनडे सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया पर ICC ने लिया एक्शन... काटी इतनी मैच फीस, जानें पूरा मामला

वनडे सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया पर ICC ने लिया एक्शन... काटी इतनी मैच फीस, जानें पूरा मामला

AajTak
Monday, December 08, 2025 10:07:34 AM UTC

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसका पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में खेला जाना है. टी20 सीरीज से पहले ही आईसीसी ने भारतीय टीम पर जुुर्माना लगाया है.

भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी. सीरीज का पहला मुकाबला रांची में हुआ था, जिसे भारतीय टीम ने 17 रनों से जीता था. फिर मेहमान टीम ने वापसी करते हुए रायपुर वनडे में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने विशाखापत्तनम हुए निर्णायक मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया था.

वनडे सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक्शन लिया है. भारतीय टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के कारण भारतीय टीम को ये सजा मिली है.

एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के सदस्य रिची रिचर्डसन ने यह सजा इसलिए सुनाई क्योंकि टीम इंडिया ने समय में दो ओवर कम फेंके. आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह कार्रवाई की गई है, जो न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघन से जुड़े मामलों पर लागू होता है.

स्लो ओवर रेट को लेकर क्या नियम? नियमों के अनुसार निर्धारित समय में ओवर पूरा नहीं के चलते खिलाड़ियों पर प्रति ओवर की दर से 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. भारत ने चूंकि दो ओवर कम फेंके थे, इसी चलते मैच फीस का 10 फीसद फाइन लगा. भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं हुई.

बता दें कि रायपुर वनडे में भारतीय टीम ने विराट कोहली (102) और ऋतुराज गायकवाड़ (105) की शानदार पारियों की बदौलत 358/5 का बड़ा स्कोर बनाया था. इसके बावजूद भारतीय टीम वो मैच हार गई थी. साउथ अफ्रीका ने एडेन मार्करम (110 रन) की बेहतरीन पारी के दम पर 4 विकेट से मैच जीत लिया था.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
पाक खिलाड़ी ने फिर उगला टीम इंडिया के लिए जहर, भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने से लगी मिर्ची

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने संजू सैमसन की 97 रन की पारी की खुलकर तारीफ की, लेकिन कहा कि भारत अब भी संतुलित और अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा है. उन्होंने फील्डिंग और गेंदबाजी पर सवाल उठाए. अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के प्रदर्शन से तस्वीर साफ होगी.

फैन्स के लिए खुशखबरी! ROKO फिर उतरेंगे मैदान में, अफगानिस्तान सीरीज के लिए शेड्यूल जारी

विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट के साथ-साथ टी20 इंटरनेशनल को भी अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में दोनों दिग्गद सिर्फ एक फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. कोहली-रोहित अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग लेंगे.

पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना लगाएगा PCB, वर्ल्ड कप में भारत से मिली हार को पचा नहीं पा रहे नकवी

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के हर खिलाड़ी पर तगड़ा एक्शन लिया है. लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में न पहुंच पाने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। पाकिस्तान को भारत से भी करारी पटखनी मिली थी.

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर ट्रोल हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर, 'इंडिया नहीं पहुंचेगा' वाला बयान पड़ा भारी

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से पीटकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया. अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करना है. भारतीय टीम की जीत के बाद मोहम्मद आमिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए.

संजू सैमसन ने जीत के बाद फेंका हेलमेट... याद आ गए IPL के आवेश खान, क्या ICC लेगी एक्शन?

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज पर यादगार जीत के बाद हेलमेट फेंककर इमोशनल जश्न मनयाा. अब इस तरह से जश्न मनाने के चलते संजू सैमसन को आईसीसी की नाराजगी भी झैेलनी पड़ सकती है. सजू के इस जश्न ने आवेश खान की याद दिला दी.

कोहली-रोहित का जिक्र कर क्यों इमोशनल हो गए संजू सैमसन, WI को पीटने के बाद सुनाया डगआउट का किस्सा

करो या मरो मुकाबले में संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 97 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई. खराब फॉर्म से जूझ रहे सैमसन ने दबाव में धैर्य दिखाया और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया. मैच के बाद वह भावुक नजर आए और अपने संघर्ष भरे सफर को याद किया.

संजू सैमसन के 'स्पेशल 97' के आगे वेस्टइंडीज धड़ाम, टीम इंड‍िया ने र‍िकॉर्ड रनचेज कर कोलकाता में लगाई कीर्त‍िमानों की झड़ी

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. ज‍िन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार र‍िकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भावुक हुए गौतम गंभीर... संजू सैमसन को गले लगाया

संजू सैमसन की बेहतरीन इनिंग्स ने भारतीय टीम को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड से होना है. जीत के बाद संजू सैमसन और गौतम गंभीर के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिला.

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल करके भारत ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. संजू ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली.

संजू के सम्मान में झुका 'सूर्य', T20 में वेस्टइंडीज को रौंदने के बाद दिखा विक्ट्री मूवमेंट

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया है. मैच के हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए. मैच जीतने के बाद डगआउट में जाते वक्त कप्तान सूर्य कुमार यादव ने संजू सैमसन का हैट्स ऑफ से स्वागत किया. उन्होंने अपनी टोपी निकालकर संजू के सामने सर झुका दिया.

IND vs WI: सेमीफाइनल की टक्कर में ऐसी है भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11, सूर्या ने जीता टॉस

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया की टक्कर वेस्टइंडीज से है. सुपर-8 के इस मैच को क्वार्टर फाइनल जैसा माना जा रहा है क्योंकि जो भी टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

IND vs WI T20 WC Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव? भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज महा मुकाबला

India vs West Indies T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाली सुपर-8 की ये भिड़ंत दोनों ही टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल के जैसे है.

'नेट रनरेट नहीं, गलत फैसले जिम्मेदार', पाकिस्तानी टीम पर बरस पड़े शोएब अख्तर

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में सैम अयूब, बाबर आजम और सलमान मिर्जा को प्लेइंग-11 से बाहर रखा. ये फैसला कुल मिलाकर पाकिस्तानी टीम के लिए सही साबित हुआ. पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने में सफल रही, लेकिन वो अंतिम-चार में नहीं पहुंच पाई.

T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कौन करेगा अंपायरिंग? ICC ने किया ऐलान, इस भारतीय को भी मौका

ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल के लिए अंपायर और मैच ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है. कोलकाता में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे, जबकि मुंबई में भारत-इंग्लैंड मुकाबले में क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर जिम्मेदारी संभालेंगे. दोनों मैच 4 और 5 मार्च को हैं.

SA vs NZ: T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का 5-0 का दबदबा, क्या कल सेमीफाइनल में बदलेगा इतिहास?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों की पांच भिड़ंत हुईं हैं. ओवरऑल टी20I रिकॉर्ड में कौन सी टीम आगे है, आइए जान लेते हैं.

स्पीड अलर्ट! 175.16 की रफ्तार से ईडन में कीवियों पर टूट पड़ेंगे मार्करम, सेमीफाइनल में विस्फोटक ओपनिंग तय

पिछली बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने जा रही है और इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ी चर्चा कप्तान एडेन मार्करम की विस्फोटक शुरुआत की है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने ओपनर की भूमिका निभाते हुए कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में 175.16 का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट दर्ज किया है.

‘टीम में जगह नहीं, पाकिस्तान की कप्तानी कैसे?’, शाहिद आफरीदी जमकर बरसे, दामाद शाहीन को भी लताड़ा, VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सलमान अली आगा को टी20 कप्तानी से हटाने पर विचार कर रहा है. शाहीन आफरीदी और शादाब खान रेस में हैं, लेकिन शाहिद आफरीदी ने दोनों का विरोध किया है. उन्होंने 35 साल के ख‍िलाड़ी को उपयुक्त विकल्प बताया है.

21 साल की उम्र, पाकिस्तान का स्टार… और होली का रंग, 39 साल बाद भी चर्चा में वो मोमेंट

होली के रंगों में डूबी 1987 की याद... उस समय 21 साल के वसीम अकरम भारत दौरे पर पाकिस्तान टीम के साथ बेंगलुरु पहुंचे थे और पूल में होली खेलते नजर आए.

T20 World Cup: लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टकराएगा भारत, टी20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी? दिलचस्प हैं आंकड़े

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे. दोनों ही टीमों का सफर बेहद शानदार रहा है. ये नॉकआउट मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा. इससे पहले जान लीजिए दोनों टीमों के टी20 रिकॉर्ड कैसे हैं.

सेमीफाइनल में तो पहुंच गए... मगर टीम इंडिया को दूर करनी होगी ये 5 कमजोरी, सामने है इंग्लैंड की चुनौती

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से कड़ी टक्कर मिल सकती है. हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड ने लीग स्टेज में उतना बढ़िया खेल नहीं दिखाया था. लेकिन सुपर-8 स्टेज में उसने श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर जबरदस्त फॉर्म पकड़ ली है.

T20 World Cup: पाकिस्तान से भी फिसड्डी है भारत की फील्डिंग, सेमीफाइनल से पहले ये आंकड़े सूर्या को कर देंगे गंभीर

टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की फील्डिंग बड़ी चिंता बन गई है. भारत अब तक 13 कैच छोड़ चुका है और उसकी कैच सफलता दर सिर्फ 72.7 प्रतिशत है, जो सुपर-8 की सभी टीमों में सबसे खराब है. आगे सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में यह कमजोरी टीम पर भारी पड़ सकती है.

नेट प्रैक्टिस के दौरान अचानक डांस करने लगे एमएस धोनी... VIDEO हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी का बतौर प्लेयर इंडियन प्रीमियर लीग में ये आखिरी सीजन हो सकता है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंगस पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है. धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को काफी साल पहले अलविदा कह चुके हैं.

रुलाएगा क्या पगले? कप्तान सूर्या की भावुक स्पीच पर संजू सैमसन ने दिया दिल छूने वाला रिएक्शन, VIDEO

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाकर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई. संजू सैमसन पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं चल रहे थे. मगर वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपना बेस्ट दिया और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया.

संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप में टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 से क्यों बाहर थे? गौतम गंभीर ने कर द‍िया खुलासा

संजू सैमसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया. लंबे समय तक प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने पर सवाल उठे तो कोच गौतम गंभीर ने खुलासा किया कि खराब फॉर्म और दबाव से बाहर निकालने के लिए उन्हें जानबूझकर ब्रेक दिया गया था.

भारत से हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान का फूटा गुस्सा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर को दिया तीखा जवाब

शाई होप ने भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में धीमी पारी खेली, जिसके चलते वो आलोचकों के निशाने पर हैं. जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में होप से इस पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तीखे अंदाज में जवाब दिया.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us