
वनडे वर्ल्ड कप में 36 साल के इस प्लेयर को मिले जगह, पूर्व क्रिकेटर की मांग
AajTak
50 ओवर का वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जाना है. भारतीय टीम भी श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के जरिए मिशन वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों का आगाज करेगी. इस वनडे सीरीज से पहले दिग्गज क्रिकेटर अजय जडेजा ने बड़ा बयान दिया है. जडेजा चाहते हैं कि विश्व कप में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम में मौका मिले.
भारतीय जमीं पर इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे विश्व कप का आयोजन होना है. टीम इंडिया भी इस वर्ल्ड कप के लिए अभी से तैयारियों में जुटी हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई इस वर्ल्ड कप के लिए 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर चुकी है. इन 20 शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों के नाम जारी नहीं हुए हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि रविचंद्रन अश्विन का नाम इस सूची में शायद ना हो.
अब अश्विन लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने बड़ा बयान दिया है. अजय जडेजा चाहते हैं कि विश्व कप 2023 में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका मिले. जडेजा का मानना है कि स्पिन घरेलू परिस्थितियों में महत्वपूर्ण हो सकती है. दिलचस्प बात यह है कि 36 साल के अश्विन को श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली. वैसे भी अश्विन ने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल पिछले साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था.
क्लिक करें- पाकिस्तानी टीवी एंकर ने कोहली की तारीफ में हारिस को किया ट्रोल, Video
अजय जडेजा ने कहा, 'मैं भारत में होने वाले उस विश्व कप में अश्विन को खेलते देखना चाहूंगा क्योंकि स्पिन काफी महत्वपूर्ण होगी. चहल को अभी खिलाने की जरूरत नहीं है, उन्हें विश्व कप में खेलने की जरूरत है. ये तैयार हैं कि आप चाहें या ना चाहें.' अजय जडेजा ने बताया कि वह निश्चित रूप से विश्व कप टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को चुनेंगे.
बुमराह-शमी भी जडेजा की टीम में
जडेजा ने कहा, 'जसप्रीत बुमराह को मैं निश्चित रूप से शामिल करूंगा. मैं सिर्फ मौजूदा फॉर्म पर जा रहा हूं. मैं शमी के साथ जाऊंगा, कोई रास्ता नहीं है कि मैं उन्हें बाहर कर सकूं.' पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अर्शदीप सिंह भारत के तेज आक्रमण का भविष्य हैं और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खराब होने के बावजूद विश्व कप के दौरान टीम के लिए महत्वपूर्ण होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









