
लोकसभा में मोदी के केजरीवाल पर हमले का दिल्ली में BJP को कोई फायदा मिलेगा क्या?
AajTak
दिल्ली में वोटिंग से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में टार्गेट तो बारी बारी विपक्ष के सभी नेताओं को किया, लेकिन अरविंद केजरीवाल पर फोकस कुछ ज्यादा ही था - नाम तो वो नहीं ले रहे थे, लेकिन निशाने पर केजरीवाल साफ साफ नजर आ रहे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप-दा से मुक्ति दिलाने का वादा तो दिल्लीवालों से चुनाव कैंपेन की शुरुआत से ही कर रहे थे, दिल्ली में वोटिंग की पूर्वसंध्या पर भी वो अरविंद केजरीवाल पर चुन चुन कर हमला बोले. हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों बीजेपी के प्रदर्शन की चर्चा करते हुए मोदी ने केजरीवाल को घेरने के लिए ‘शीशमहल’ का खासतौर पर जिक्र किया.
दिल्ली में वोटिंग के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल साइट X पर लिखा है, मतदाताओं से मेरा आग्रह है… वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें, और अपना कीमती वोट जरूर डालें… पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं… याद रखना है - पहले मतदान, फिर जलपान!
और आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल लिखते हैं, प्यारे दिल्लीवासियों… आपका वोट सिर्फ एक बटन नहीं, ये आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है… अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है… हमें झूठ, नफरत और डर की राजनीति को हराकर सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जिताना है… खुद भी वोट करें और अपने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों को भी प्रेरित करें… गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुरू से ही बीजेपी से पूछते रहे हैं, दूल्हा कौन है? मुख्यमंत्री चेहरे पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा तो पहले ही जवाब दे चुके हैं, प्रधानमंत्री मोदी भी हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव की याद दिलाकर बीजेपी समर्थकों को वही संकेत दे रहे हैं - लेकिन क्या ये बीजेपी को हाल के विधानसभा चुनावों की तरफ फायदा पहुंचाएगा?
संसद से मोदी का केजरीवाल पर हमला
1. आप-दा से मुक्ति दिलाने का वादा: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्लीवालों खासकर युवाों को आप-दा से मुक्ति दिलाने का वादा दोहराया है. कहा है, कुछ राजनीतिक दल हैं जो युवाओं के भविष्य लिए आप-दा हैं, उनको लगातार धोखा दे रहे हैं… ये दल चुनाव के दौरान भत्ता देने का वादा तो करते हैं, लेकिन पूरा नहीं करते हैं… ये दल युवाओं के भविष्य पर आप-दा बनकर गिरे हुए हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








