
लेबनान में डर का माहौल! फ्लाइट में पेजर और वॉकी-टॉकी ले जाने पर बैन, कतर एयरवेज ने जारी किया निर्देश
AajTak
Pager Attack in Lebanon: लेबनान में 16 सितंबर को 3000 हजार से अधिक पेजर, वॉकी-टॉकी और हैंडहेल्ड रेडियो में अचानक विस्फोट होने लगे. इस घटना में हिज्बुल्लाह के कई लड़ाकों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. बेरूत में ईरान के दूत भी घायल हुए हैं.
कतर एयरवेज ने लेबनान की फ्लाट्स में यात्रियों के पेजर और वॉकी-टॉकी ले जाने पर रोक लगा दी है. एयरलाइन ने यह कदम लेबनान के तीन इलाकों में वॉकी-टॉकी, हैंडहेल्ड रेडियो और पेजर सेट्स में हुए विस्फोट के बाद उठाया है. इस घटना में 32 कम से कम लोगों की मौत हो गई और 3000 से अधिक घायल हुए. इनमें से 450 के करीब गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं.
कतर एयरवेज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, 'लेबनान के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से प्राप्त निर्देश के बाद, बेरूत रफीक हारीरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों को फ्लाइट पर पेजर और वॉकी-टॉकी ले जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. यह प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेगा.'
लेबनान में पेजर्स और वॉकी-टॉकी सेट्स में ब्लास्ट
लेबनान में 16 सितंबर को 3000 हजार से अधिक पेजर, वॉकी-टॉकी और हैंडहेल्ड रेडियो में अचानक विस्फोट होने लगे. इस घटना में हिज्बुल्लाह के कई लड़ाकों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. बेरूत में ईरान के दूत भी घायल हुए हैं. लेबनानी अधिकारियों ने कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में धमाकों के पीछे इजरायली साजिश का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें: 'हम युद्ध के नए चरण की शुरुआत में हैं', लेबनान में पेजर ब्लास्ट के बाद बोले इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट
लेबनान ने कहा है कि इजरायल ने दूसरे देशों से मंगाए गए इन उपकरणों के साथ छेड़छाड़ की है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्येक पेजर में बैटरी के बगल में लगभग 1 से 2 औंस विस्फोटक लगाया गया था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में एक स्विच भी लगा हुआ था, जिसे दूर से बैठकर कंट्रोल किया जा रहा था. इस स्विच को एक्टिवेट करने पर पेजर में विस्फोट हुआ.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









