
लाहौर में PCB-BCB और ICC की 'सीक्रेट मीटिंग', भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर सुलझ सकता है विवाद
AajTak
भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार को टालने के लिए लाहौर में PCB प्रमुख मोहसिन नकवी, BCB अध्यक्ष और ICC के अधिकारी के बीच अहम बैठक हुई. ICC द्वारा नियुक्त मध्यस्थ इमरान ख्वाजा इस गतिरोध को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने रविवार को लाहौर में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा से अहम बैठक की. यह बैठक गद्दाफी स्टेडियम में हुई, जिसकी तस्वीरें PCB ने जारी कीं हैं.
यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले हाई-वोल्टेज टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर बने गतिरोध को सुलझाने की कोशिशें तेज हो गई हैं.
दरअसल, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी थी. पाकिस्तान का तर्क था कि वह बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखा रहा है, क्योंकि ICC ने सुरक्षा कारणों का हवाला देने के बावजूद बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने से मना कर दिया था.
स्पष्टीकरण के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान
इसके बाद ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया था, जिससे विवाद और गहरा गया. ख्वाजा, जो ICC में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस संस्था में एक प्रभावशाली भूमिका में हैं. इतना ही नहीं एक एसोसिएट सदस्य निदेशक के रूप में बोर्ड में उनके पास वोटिंग अधिकार हैं. ख्वाजा रविवार को लाहौर पहुंचे थे ताकि मोहसिन नकवी से बातचीत कर मामला सुलझाया जा सके.
यह भी पढ़ें: ICC ने लगाया बैन तो क्या करेगा पाकिस्तान? पीसीबी को इतना भारी पड़ेगा BCCI से टकराव

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







