
लाल सागर में कटी केबल, इंटरनेट में परेशानी, भारत समेत एशिया के कई देशों पर पड़ा असर
AajTak
लाल सागर के नीचे बिछाई गई सब्मरीन केबल अचानक कट गई हैं, जिसकी वजह से कई देशों में इंटरनेट स्पीड प्रभावित हुई है. नेटब्लॉक्स ने कहा कि Red Sea में Under Sea केबल्स कटने की वजह से कुछ देशों में इंटरनेट कनेक्टिविटी पर असर पड़ा है. इसमें भारत, पाकिस्तान समेत एशिया के कई देश शामिल हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
समंदर के नीचे इंटरनेट के लिए बिछाई गई केबल कट गई है, जिसकी वजह से भारत समेत एशियाई के कई देशों में इंटरनेट प्रभावित हुआ है. यह केबल लाल सागर के नीचे मौजूद है. इसकी जानकारी नेटब्लॉक्स ने भी दी है.
PTI ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया है कि लाल सागर में Submarine Cable कट जाने की वजह से कई क्षेत्रों में रविवार को इंटरनेट स्पीड प्रभावित हुई. इसमें भारत समेत एशिया का क्षेत्र शामिल है. अभी यह नहीं बताया गया है कि किस वजह से केबल कटी हैं.
पोस्ट में आगे लिखा है, चिंता जताई जा रही है कि यमन के हूती विद्रोही इन केबल को निशाना बना रहे हैं. इसे इजरायल पर दबाव बनाने की कोशिश बताई है ताकि वे गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध को खत्म करें. बताते चलें कि हूती विद्रोहियों पहले भी केबल्स पर हमला करने से इनकार कर चुके हैं.
PTI का X पर पोस्ट
माइक्रोसॉफ्ट ने भी दी जानकारी
रिपोर्टस के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, मिडिल ईस्ट में लाल सागर के अंदर Under SEA Cable कटने की वजह से लेटेंसी में इजाफा हो सकता है, जिसका मतलब है कि इंटरनेट स्पीड कम हो सकती है. कंपनी ने ये भी कहा कि जो केबल मिडिल ईस्ट से नहीं गुजर रही हैं, उनपर कोई असर नहीं पड़ा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












