
लाइव स्ट्रीम के दौरान मारी गई महिला इंफ्लुएंसर ने जताई थी आशंका, कहा था - शायद वे मुझे मार डालें
AajTak
मार्केज को सॉफ्ट टॉय और स्टारबक्स कॉफी का एक बैग देने दो आदमी आए. तब वह एक और लाइव स्ट्रीम कर रही थी. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, सैलून में आए एक व्यक्ति ने उनके सिर और सीने में गोली मार दी.
एक मैक्सिकन इंफ्लुएंसर लाइव स्ट्रीम के दौरान पोज दे रही थी, तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी. इस घटना में महिला की मौत हो गई. मारी गई इंफ्लुएंसर का नाम वेलेरिया मार्केज है. जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया, वह अपने ब्यूटी सैलून से लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थीं. इस घटना से पहले एक और लाइव स्ट्रीम में मार्केज ने ऐसी आशंका व्यक्त की थी.
कैमरे पर हुए इस गोलीबारी को देखने वाले भयभीत फॉलोअर्स ने बताया कि मार्केज ने फर्श पर गिरने से कुछ क्षण पहले अपनी पसलियों को पकड़ रखा था. इसके बाद बंदूकधारी सैलून में घुसा और भागने से पहले एक और गोली चलाई.
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के सिर और सीने में मारी गोली टिकटॉक इन्फ्लुएंसर वेलेरिया के सिर और सीने में गोली मारी गई. मंगलवार को वेलेरिया ने उसे गोली मारे जाने से कुछ मिनट पहले ही खुले तौर पर यह आशंका व्यक्त की थी. उन्होंने कहा था कि "शायद वे मुझे मार डालने वाले थे." हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किसकी बात कर रही थीं.
23 वर्षीय वेलेरिया मार्केज ने मंगलवार को मैक्सिको के जलिस्को में अपने ब्लॉसम द ब्यूटी लाउंज सैलून में उपहार देने का पोज देते समय जब मोटरसाइकिल सवार हत्यारों ने उन पर हमला किया था, ठीक उससे पहले एक लाइव टिकटॉक वीडियो में अपना डर व्यक्त किया था.
गोली मारने वाले गिफ्ट देने की बात कहकर घुसे न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद जलिस्को राज्य अभियोक्ता कार्यालय के प्रवक्ता डेनिस रोड्रिगेज ने सीबीएस न्यूज को बताया कि आशंका व्यक्त करने वाले लाइव स्ट्रीम के बाद मार्केज को सॉफ्ट टॉय और स्टारबक्स कॉफी का एक बैग देने दो आदमी आए. तब वह एक और लाइव स्ट्रीम कर रही थी. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, सैलून में आए एक व्यक्ति ने उनके सिर और सीने में गोली मार दी. फिर वह कैमरे के सामने ही गिर गईं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











